राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस: शर्लिन चोपड़ा की अर्ग्रिम जमानत ख़ारिज

    राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस: शर्लिन चोपड़ा की अर्ग्रिम जमानत ख़ारिज

    राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस: शर्लिन चोपड़ा की अर्ग्रिम जमानत ख़ारिज

    राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में अब एक ताजा खबर सामने आई है। मुंबई सेशंस कोर्ट ने एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा की अग्रिम जमानत याचिका को ख़ारिज कर दी है। पुलिस के मुताबिक शर्लिन इस मामले में मुख्य गवाह हैं। इस मामले में एक्ट्रेस को क्राइम ब्रांच द्वारा समन भेजा गया था। वहीं शर्लिन ने अपने वीडियो में ये बात खुद मानी थी कि उन्होंने सबसे पहले राज के खिलाफ स्टेटमेंट दी थी।

    पोर्नोग्राफी का रैकेट फैलता जा रहा है। ऐसे में शर्लिन को उनका बयान दर्ज करवाने के लिए समन भेजा गया था। लेकिन एक्ट्रेस ने कुछ दिनों की मोहलत मांगीअ और पुलिस के सामने पेश नहीं हुई। मामले में गिरफ्तारी के डर से शर्लिन ने अग्रिम जमानत याचिका दर्ज की थी। लेकिन सेशंस कोर्ट ने उनकी इस अपील को ख़ारिज कर दिया।

    बता दें, शर्लिन के मुताबिक, राज कुंद्रा ने उन्हें एक एडल्ट फिल्म ऑफर की थी। बाद में हॉटशॉट् एप वीडियो बनाने के लिए कहा गया जिसके लिये एक्ट्रेस ने मना कर दिया। एक्ट्रेस राज के खिलाफ पहले ही अपना स्टेटमेंट दे चुकी हैं। यहां तक कि हाल में वीडियो शेयर कर भी सच बताने का दावा किया था। लेकिन अब वो पुलिस के समन पर अपना बयान दर्ज करवाने नहीं पहुंची हैं। वहीं राज 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं।