शिल्पा शेट्टी ने मनाया कन्या भोज, बेटी समिषा को बताया घर की देवी-वीडियो

    शिल्पा शेट्टी ने मनाया कन्या भोज, बेटी समिषा को बताया घर की देवी-वीडियो

    शिल्पा शेट्टी ने मनाया कन्या भोज, बेटी समिषा को बताया घर की देवी-वीडियो

    शिल्पा शेट्टी के लिए साल कई मायनों में खास रहा। इसी साल वो बेटी समिषा की माँ बनी हैं। अब शिल्पा बेटी समिषा के साथ उनकी पहली नवरात्री मना रही हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कन्या भोज मनाते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

     शिल्पा के इस वीडियो की शुरुआत उनके घर के मंदिर के दर्शन किये जा सकते हैं। बाद में बेटी समिषा के नन्हें पैर नज़र आते हैं। शिल्पा ने अपने इस वीडियो में बताया कि उन्होंने समिषा और 8 कन्याओं के साथ ये पूजा पूरी की है। इस दौरान कोरोना का भी खास ख्याल रखा गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शिल्पा बहन समिता के साथ मिलकर कन्याओं को खाना परोस रही हैं।

    बता दें, इस साल फ़रवरी में शिल्पा और राज सरोगेसी की मदद से बेटी समिषा के पेरेंट्स बने हैं। शिल्पा कई इंटरव्यूज और शोज में बेटी की माँ बनने की ख्वाइश जता चुकी हैं। अब बेटी की माँ बन कर वो बेहद खुश हैं। वैसे इस साल डबल धमाका है क्योंकि शिल्पा फिल्म निकम्मा से से करीब 13 बाद बॉलीवुड में कमबैक करने वाली हैं। हाल में वो मनाली में फिल्म ‘हंगामा 2’ की शूटिंग करके वापस लौटी हैं।