शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के जुहू वाले बंगले पर क्राइम ब्रांच की रेड

    शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के जुहू वाले बंगले पर क्राइम ब्रांच की रेड

    शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के जुहू वाले बंगले पर क्राइम ब्रांच की रेड

    पोर्न कंटेंट बनाने के मामले में राज कुंद्रा की न्यायिक हिरासत 27 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। अब इसी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज और शिल्पा शेट्टी के जुहू बंगले पर छापा मारा है। क्राइम ब्रांच की एक टीम कपल के जुहू बंगले पर पहुंची है। मामले की जांच और छानबीन जारी है।

    शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा को 19 जुलाई को पोर्न कंटेंट बनाने और उन्हें एप पर पब्लिश करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में राज को 23 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। आज इस मामले में सुनवाई होनी थी। लेकिन कोर्ट ने उनकी पुलिस कस्टडी 27 जुलाई तक कर कर उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब राज कुंद्रा केस में 27 जुलाई को ही सुनवाई होगी। जब तक राज पुलिस की हिरासत में रहेंगे।


    पुलिस ने कोर्ट में शक जताया कि पोर्न कंटेंट की कमाई से राज ऑनलाइन सट्टा भी लगाते थे। इसलिए उनके बैंक अकाउंट की भी जांच होनी है। इसी आधार पर कोर्ट ने जमानत अर्जी को ख़ारिज करते हुए राज कुंद्रा की न्यायिक हिरासत 27 जुलाई तक आगे बढ़ा दी।

    बता दें, राज की गिरफ्तारी के बाद कई मॉडल, एक्ट्रेस ने उनपर गंभीर आरोप लगाये हैं।शर्लिन चोपड़ा ने वीडियो शेयर राज के बारे में स्टेटमेंट देने की बात कही है। इसके कुछ ऐसी भी महिलाएं सामने आई हैं जिन्होंने राज और उनके सहयोगी उमेश कामत पर गंभीर आरोप लगाये हैं। वहीं अब राज के ऑनलाइन सट्टा खेलने की जांच भी हो रही है। अगर इन मामलों में राज दोषी पाए गए तो उन्हें लंबे समय के लिए जेल जाना पड़ सकता है।