माँ शिल्पा शेट्टी की तरह डेढ़ साल की बेटी समिषा भी करती हैं योगा, देखिये वीडियो

    माँ शिल्पा शेट्टी की तरह डेढ़ साल की बेटी समिषा भी करती हैं योगा

    माँ शिल्पा शेट्टी की तरह डेढ़ साल की बेटी समिषा भी करती हैं योगा, देखिये वीडियो

    बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी इंस्टाग्राम फैमिली के साथ लाइफ से जुड़ी हर अपडेट शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने एक सबसे खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस के दोनों बच्चे उन्हीं की तरह योगा करते नज़र आ रहे हैं। वियान को तो हमने पहले भी योगा और वर्कआउट करते देखा है। लेकिन यहां सिर्फ डेढ़ साल की समिषा योगा के आसन करती देखी जा सकती हैं।

    शिल्पा ने समिषा का योगा करते हुए वीडियो शेयर किया है जो बेहद क्यूट है। देखिये-

    बता दें, शिल्पा साल 2020 में सरोगेसी की मदद से बेटी की माँ बनी थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो लंबे समय से दोबारा माँ बनने की कोशिश कर रही थीं। लेकिन हेल्थ की वजह से वो दोबारा माँ नहीं बन सकीं, इसलिए उन्होंने सेरोगेसी की मदद से माँ बनने का फैसला लिया। पिछले साल फ़रवरी में शिल्पा और राज सरोगेसी की मदद से बेटी समिषा के पेरेंट्स बने थे। अब बेटी की माँ बन कर वो बेहद खुश हैं।शिल्पा के लिए पिछला कुछ वक़्त बेहद बुरा था। एक्ट्रेस के पति राज कुंद्रा को अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें एप पर अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार कर लिए गये थे। फ़िलहाल वो जमानत पर बाहर हैं। वहीं शिल्पा अपने रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ में जज बनी नज़र आ रही हैं।