डॉटर्स डे पर शिल्पा शेट्टी ने शेयर की बेटी का वीडियो, मस्ती करती नजर आईं समीशा

    डॉटर्स डे पर शिल्पा शेट्टी ने शेयर की बेटी का वीडियो

    डॉटर्स डे पर शिल्पा शेट्टी ने शेयर की बेटी का वीडियो, मस्ती करती नजर आईं समीशा

    शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने राज कुंद्रा केस में काफी दिक्कतें झेलीं
    लेकिन इसके बाद भी वो अपने परिवार को बखूबी संभाल रही हैं।

    एक्ट्रेस ने अब डॉटर्स डे भी सेलिब्रेट किया है। उन्होंने अपनी समीशा का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनकी
    नन्ही बेटी खूब मस्ती करती नजर आ रही है। ये वीडियो एक पूजा का लग रहा है। शिल्पा ताली बजा रही हैं तो
    समीशा भी उन्हें देखकर कॉपी कर रही हैं। पीछे बैठे लोग भी इस नन्ही परी को ऐसे मस्ती करते देख खुश हो रहे हैं।
    यहां देखिए ये वीडियो।

    बता दें, शिल्पा ने यूके बेस्ड बिजनेसमैन राज कुंद्रा से साल 2009 में शादी की थी। शादी के करीब करीब 3 साल बाद
    उन्होंने बेटे वियान को जन्म दिया। इस साल फरवरी में शिल्पा और राज सरोगेसी की मदद से बेटी समिषा के भी
    पेरेंट्स बने। समीषा ने 15 फरवरी को दुनिया में जन्म लिया था। शिल्पा कई इंटरव्यूज और शोज में बेटी की माँ बनने
    की ख्वाइश जता चुकी थीं।