शिल्पा शेट्टी ने बेटी समिषा के साथ शेयर किया नया पोस्ट, एक जैसे ऑउटफिट में नज़र आये दोनों

    शिल्पा शेट्टी ने बेटी समिषा के साथ शेयर किया नया पोस्ट

    शिल्पा शेट्टी ने बेटी समिषा के साथ शेयर किया नया पोस्ट, एक जैसे ऑउटफिट में नज़र आये दोनों

    बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बनी हुई हैं। हाल में उन्होंने बेटी समिषा का वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्हें योगा करते हुए देखा जा सकता था। उन्होंने डॉटर डे भी विश किया था। अब एक्ट्रेस ने एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों को एक जैसे ऑउटफिट में ट्विन करते हुए देखा जा सकता है।

    शिल्पा एक जैसे ऑउटफिट में बेटी के साथ खेलती हुई देखी जा सकती हैं। देखिये डेढ़ साल की समिषा मम्मी के साथ कितनी खुश नज़र आ रही हैं।

    शिल्पा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो लंबे समय से बेबी प्लान करना चाहती थीं। लेकिन हेल्थ की वजह से वो ऐसा कर नहीं पाई। इसलिए एक्ट्रेस ने सरोगेसी की मदद से माँ बनने का फैसला किया। समिषा सरोगेसी की मदद से 15 फ़रवरी 2020 को दुनिया में आई। बेटी के आने से शिल्पा बेहद खुश हैं। वो अक्सर उनके साथ खेलते और समय बिताते देखी जाती हैं।

    बता दें, पिछले कुछ महीने शिल्पा के लिए मुश्किल भरे थे। दरअसल, एक्ट्रेस के पति राज कुंद्रा को अश्लील कंटेंट बनाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया था। कुछ समय पहले ही उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।