अक्षय कुमार की माँ के निधन पर उन्हें सांत्वना देने घर पहुंची शिल्पा शेट्टी, जॉन अब्राहम भी आये नज़र

    अक्षय कुमार की माँ के निधन पर उन्हें सांत्वना देने घर पहुंची शिल्पा शेट्टी

    अक्षय कुमार की माँ के निधन पर उन्हें सांत्वना देने घर पहुंची शिल्पा शेट्टी, जॉन अब्राहम भी आये नज़र

    बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार मुश्किल वक़्त से गुजर रहे हैं। बुधवार सुबह उन्होंने अपनी माँ अरुणा भाटिया को खो दिया। एक्टर की माँ के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री के उनके दोस्त यार ने सोशल मीडिया ओअर दुख व्यक्त किया। वहीं कुछ खास माँ की अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए। इस बुरे वक़्त में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी एक्टर को सांत्वना देने उनके जुहू वाले घर जा पहुंची।

    शिल्पा बड़ी गणपति भक्त है। बुधवार सुबह घर में गणपति पूजा कर वो शाम तक अक्षय से मिलने उनके घर जा पहुंची। एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। शिल्पा के अलावा जॉन अब्राहम भी अक्षय के घर के बाहर स्पॉट हुए।

    अक्षय कुमार की माँ के निधन पर उन्हें सांत्वना देने घर पहुंची शिल्पा शेट्टी, जॉन अब्राहम भी आये नज़र

    आज अजय देवगन, करण जौहर, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी भी पहुंची!

     बता दें, अक्षय अपनी माँ के बेहद करीब थे। वो माँ के साथ समय बिताने के अलावा उन्हें वील चेयर पर बैठा कर खुद ही घुमाने ले जाया करते थे। आज एक्टर का जन्मदिन भी है। ऐसे में वो अपनी माँ को बेहद याद कर रहे हैं। उम्मीद है उन्हें इस सदमे से निकलने में मदद मिले।