शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मिली जमानत, अश्लील कंटेंट बनाने के मामले में हुए थे गिरफ्तार

    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मिली जमानत

    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मिली जमानत, अश्लील कंटेंट बनाने के मामले में हुए थे गिरफ्तार

    शिल्पा शेट्टी के पति बिज़नसमैन  राज कुंद्रा को पॉर्नोग्राफी केस में राहत मिल गई है। राज जल्द जमानत पर रिहा हो जायेंगे। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 50 हज़ार रूपए के मुचलके पर राज कुंद्रा की ज़मानत मंज़ूर कर दी है। राज पर अश्लील कंटेंट बनाने और उन्हें एप्स पर उपलोड करने का आरोप था। 19 जुलाई को बिजनेसमैन को इसी मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दो महीनों में राज अब जेल से बाहर आयेंगे।

    इस बारे में राज के वकील प्रशांत पाटिल ने बताया कि ऐसा कोई सबूत नहीं था जो ये दिखाता हो कि राज वीडियोज उपलोड कर रहे हैं। आज सभी औपचारिकता पूरी की जायेंगी। शायद कल सुबह तक राज जेल से बाहर आ जायेंगे।

    पोर्नोग्राफी मामले में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ हुई थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें पति राज कुंद्रा के काम के बारे में अधिक जानकारी नहीं थी। दूसरी तरफ एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर राज कुंद्रा के खिलाफ अपनी बात रखी थी।

    बता दें, 19 जुलाई को राज कुंद्रा को अश्लील कंटेंट बनाने और एप पर पब्लिश करने का आरोप लगा था। इस मामले में करीब 1467 पन्ने की चार्जशीट दायर की गई है, जिसमें 43 गवाहों के बयान दर्ज है। फ़िलहाल राज को इस मामले में जमानत मिल गई है।