सौतेली बहन जाह्नवी की तरह अपने डेब्यू से पहले अर्जुन कपूर ने भी खो दी थी अपनी माँ !

    सौतेली बहन जाह्नवी की तरह अपने डेब्यू से पहले अर्जुन कपूर ने भी खो दी थी अपनी माँ !

    बोनी कपूर की पहली पत्नी से जन्में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने साल 2012 में फिल्म 'इश्कबाज़' से फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। अर्जुन ने अपने डेब्यू के कुछ ही महीने पहले अपनी माँ को कैंसर की वजह से खो दिया था और जब उनकी पहली फिल्म रिलीज़ हुई तो वे अपनी माँ की मौत की वजह से अफ़सोस में थे। अर्जुन को आज भी इस बात का अफ़सोस है कि उनकी माँ उनकी पहली फिल्म और उन्हें बॉलीवुड में बड़ा मुकाम पाते नहीं देख पायीं।

    सौतेली बहन जाह्नवी की तरह अपने डेब्यू से पहले अर्जुन कपूर ने भी खो दी थी अपनी माँ !

    चाहे ये बात कितनी भी अजीब और रहस्यमयी हो लेकिन कपूर परिवार के इतिहास ने चौंकाने वाली तरह से अपने आप को दोहराया है। जहां जाह्नवी कपूर शहीद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की तैयारी कर रही हैं वहीं उनकी माँ श्रीदेवी ने उनकी फिल्म के आने से कुछ महीनों पहले ही दुनिया को अलविदा कह गयी हैं।

    सौतेली बहन जाह्नवी की तरह अपने डेब्यू से पहले अर्जुन कपूर ने भी खो दी थी अपनी माँ !

    जाह्नवी की फिल्म इस साल जुलाई में रिलीज़ होगी। इसी की तैयारियों के चलते वे अपने कजिन मोहित मारवाह की शादी में भी नहीं जा पायीं। जबकि श्रीदेवी ने मोहित की शादी के बाद दुबई में कार्डियक अरेस्ट (दिल का रुकना) की वजह से दम तोड़ दिया।

    अर्जुन कपूर के अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी और ख़ुशी कपूर के साथ बहुत अच्छे रिश्ते नहीं रहे हैं। अब इसे महज़ इत्तेफ़ाक कहें या भाग्य का खेल, लेकिन किसी भी हाल में श्रीदेवी की कम कोई पूरी नहीं कर सकता।

    सौतेली बहन जाह्नवी की तरह अपने डेब्यू से पहले अर्जुन कपूर ने भी खो दी थी अपनी माँ !

    श्रीदेवी की मौत के चलते देश और बॉलीवुड में ग़म का माहौल है। उन्हें आखिरी बार साल 2017 में आई फिल्म 'मॉम' में देखा गया था। बॉलीवुड में उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।