शोर मचेगा: ‘मुंबई सागा’ के पहले ही गाने से गायब हैं जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी और हनी सिंह के रैप से सेंस!

    शोर मचेगा: ‘मुंबई सागा’ के पहले ही गाने से गायब है सेंस

    शोर मचेगा: ‘मुंबई सागा’ के पहले ही गाने से गायब हैं जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी और हनी सिंह के रैप से सेंस!

    वो और रैपर होंगे जो रैप लिखते होंगे, हनी सिंह पहले बीट्स फ़ाइनल करते हैं और फिर शुरू होता है उनमें जबरन शब्द ठूँसने का खूनी खेल। मसलन इस बार हनी सिंह ने दावा कर दिया है कि वो आपको ‘गुलज़ार की गज़लों’ पर नचा सकते हैं। उससे भी भयानक दावा ये है कि वो ‘मिसयूज़’ वाला नहीं ‘महसूस’ वाला प्यार भी कर सकते हैं! वैसे हनी सिंह के रैप में हमने न चाहते हुए भी एक बात नोटिस की है। रिहैब में जाने से पहले उनके गानों में दारू-माल-रोल जैसी बातें थोड़ी कम हुआ करती थीं। लेकिन वापिस आने के बाद उनके गानों में ‘हकीम की दवाई’ का कुछ ज़्यादा ही ज़िक्र आ रहा है। और हम हैरान नहीं हैं कि उनके म्यूजिक सेंस क्यों खराब हुआ जा रहा है!

    शोर मचेगा: ‘मुंबई सागा’ के पहले ही गाने से गायब हैं जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी और हनी सिंह के रैप से सेंस!

    अगर आपको लगता है कि ‘मुंबई सागा’ फिल्म के पहले गाने में सिर्फ म्यूजिक सेंस और हनी सिंह के रैप से लॉजिक गायब है, तो आप गलत हैं। फिल्म के दोनों मुख्य कलाकार जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी भी स्क्रीन से गायब हैं। खैर, बॉलीवुड है, ऊपर से मसाला फिल्म, तो ये सब अपने आप जायज़ सा ही हो जाता है। मगर हमें उन लोगों पर भयंकर शक है जिन्हें अभी भी हनी सिंह का गाना समझ आता है! और अगर आपको लगता है कि एचएम खाली-पीली इस गाने पर भड़क रहे हैं, तो पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें… ये लीजिए गाना: