श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर हुए 50 मिलियन फॉलोवर्स, दीपिका-प्रियंका के साथ इस अनोखी लिस्ट में शामिल

    श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर हुए 50 मिलियन फॉलोवर्स

    श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर हुए 50 मिलियन फॉलोवर्स, दीपिका-प्रियंका के साथ इस अनोखी लिस्ट में शामिल

    बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की पिछली फिल्म स्ट्रीट डांसर बेशक फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन एक्ट्रेस के फैंस  के दिल में उनके लिए प्यार कम नहीं हुआ। हाल में श्रद्धा के नाम नया रिकॉर्ड बना है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर उनके 50 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स  हो गए हैं। ये एक बड़ा रिकॉर्ड है। कुछ दिन पहले ही दीपिका पादुकोण के भी 50 मिलियन फॉलोवर्स पूरे हुए हैं। श्रद्धा इंडिया की टॉप 3 एक्ट्रेस में शामिल हो गई हैं जिनके 50 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। खास बात ये है कि इस लिस्ट में कोई भी मेल एक्टर शामिल नहीं है। 

    सबसे पहले ये रिकॉर्ड प्रियंका चोपड़ा ने बनाया था। प्रियंका के नाम इस वक़्त 54 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। प्रियंका के बाद दूसरे नंबर पर दीपिका पादुकोण हैं। दीपिका के नाम 50.3 मिलियन हैं और अब श्रद्धा कपूर हैं जिनके 50.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

    श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर हुए 50 मिलियन फॉलोवर्स, दीपिका-प्रियंका के साथ इस अनोखी लिस्ट में शामिल

    आलिया भट्ट 47 मिलियन फॉलोवर्स के साथ अभी श्रद्धा से काफी दूर हैं। वैसे सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद आलिया, सलमान खान समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स के सोशल मीडिया फॉलोवर्स तेजी से कम हो गए थे। वहीं हमारे बॉलीवुड एक्टर्स फॉलोवर्स के मामले में इन हीरोइन से काफी पीछे हैं।