शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला को साथ देख खुश हुए फैंस, फिर उड़ी अफेयर की चर्चा

    शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला को साथ देख खुश हुए फैंस

    शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला को साथ देख खुश हुए फैंस, फिर उड़ी अफेयर की चर्चा

    बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज़ गिल अक्सर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की जाती रही है। अब कुछ ऐसा हुआ कि सिड्नाज़ के फैंस खुशियां मनाने में लगे हुए हैं। दोनों को हाल में मुंबई के लोनावाला में साथ में स्पॉट किया गया है। दोनों को एक कॉफ़ी शॉप से निकलते हुए फैंस ने स्पॉट किया जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर ‘सिडनाज’ ट्रेंड करने लगा। इस मौके पर दोनों ने एक ही कलर की टी-शर्ट पहनी हुई थी जिसके बाद एक बार इनके अफेयर की अफवाह उड़ने लगी है।


    देखिये इनके फैंस का रिएक्शन-


    वहीं शहनाज ने इसी क्रॉप टॉप में अपने इंस्टाग्राम पर भी तस्वीर शेयर की है। फैंस का कहना है कि ये तस्वीर सिद्धार्थ ने ही क्लिक की है।


    बता दें, साल 2019 में शुरू हुए बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ और शहनाज़ दोस्त बने थे। शो के दौरान दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। दोनों के वीडियो खूब वायरल हुए थे। शो के बाद से दोनों आज तक अच्छे दोस्त बने हुए हैं। इनके म्यूजिक वीडियो भी खूब सराहे गए हैं। दोनों एक दूसरे को एक अच्छा दोस्त और परिवार समझते हैं। अब फैंस इन्हें नए प्रोजेक्ट्स में साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं।