पंचतत्व में समा गए सिद्धार्थ शुक्ला, आसमान से भी बरसे आंसू

    पंचतत्व में समा गए सिद्धार्थ शुक्ला

    पंचतत्व में समा गए सिद्धार्थ शुक्ला, आसमान से भी बरसे आंसू

    सिद्धार्थ शुक्ला अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका आशिवारा के शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनका दाह संस्कार इलेक्ट्रिकल किया गया है। उनके अंतिम संस्कार के दौरान जमकर बारिश भी रही थी। वहां पहुंचे सभी लोग गमगीन थे और आसमान से भी आंसू बरसे।

    सिद्धार्थ की मां और रिश्तेदार समेत इंडस्ट्री के भी तमाम लोग शमशान पहुंचे थे। शहनाज गिल का भी रो रो कर बुरा हाल था। वह अपने भाई के साथ शमशान पहुंची थीं। पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा, राहुल महाजन, रश्मि देसाई, राखी सावंत और अर्जुन बिजलानी समेत तमाम सेलेब्स सिद्धार्थ की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। क्योंकि शमशान में भीड़ बढ़ती जा रही थी इसलिए कुछ लोग दाह संस्कार से पहले दर्शन करके वापस आ गए थे।

    सिद्धार्थ जिस एंबुलेंस में शमशान तक लाए गए उसे फूलों से सजाया गया था। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से शमशान का गेट भी बंद कर दिया था। गेट पर फैंस की हजारों में भीड़ लग गई थी। लेकिन सभी झमाझम बारिश में भी गेट के सामने खड़े रहे।

    सिद्धार्थ की उम्र 40 साल की थी। उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है जिसमें से सिर्फ यही उजागर हुआ है कि उनके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं थे।