'तेरी गलियां' गाने वाले सिंगर अंकित तिवारी ने गुपचुप तरीके से की सगाई !

    'तेरी गलियां' गाने वाले सिंगर अंकित तिवारी ने गुपचुप तरीके से की सगाई !

    बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अंकित तिवारी बेशक कुछ वक़्त से इंडस्ट्री से गायब हैं। लेकिन उनकी सगाई की खबरों को लेकर वो एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। जी हाँ, अंकित तिवारी ने सगाई कर ली है। और इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने इन्स्टाग्राम एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करके दी है। आपको बता दें, अंकित ने पल्लवी शुक्ला नाम की लड़की से सगाई की है।

    देखिये ये खूबसूरत तस्वीर –

    खबर तो ये भी है कि अंकित 23 फ़रवरी को पल्लवी से शादी करने वाले हैं। और ये शादी अंकित के होमटाउन कानपूर में होगी। आपको बता दें, पल्लवी फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखती हैं। वो एक मकैनिकल इंजीनीयर हैं। पल्लवी को अंकित की दादी ने पसंद किया था। अब ये दोनों एक दूसरे की पसंद बन गए हैं।

    बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेज़ को उनके पतियों ने पहनाई सबसे महंगी सगाई की अंगूठी !

    साल 2010 में अंकित के फ़िल्मी करियर की शुरुआत हुई थी। लेकिन साल 2013 में आई फिल्म ‘आशिकी 2’ में गाये इनके गाने ‘सुन रहा है तू’ से इन्हें अलग पहचान मिली। इनके गाने आज की जनरेशन की पहली पसंद हैं।

    बॉलीवुड के ये 10 सेलेबस सगाई के बाद नहीं कर पाए शादी!