सोनाक्षी और शत्रुघन सिन्हा पहली बार स्क्रीन पर साथ आएंगे नज़र, ये है नया प्रोजेक्ट!

    सोनाक्षी और शत्रुघन सिन्हा पहली बार स्क्रीन पर साथ आएंगे नज़र

    सोनाक्षी और शत्रुघन सिन्हा पहली बार स्क्रीन पर साथ आएंगे नज़र, ये है नया प्रोजेक्ट!

    बॉलीवुड की दमदार बाप-बेटी जोड़ी शत्रुघन और सोनाक्षी सिन्हा को अभी तक स्क्रीन पर साथ काम करने का मौका नहीं मिला है। लेकिन ‘दबंग’ में शॉटगन सिन्हा साहब की बेटी के डेब्यू के बाद से ही लोगों में ये एक जिज्ञासा रही है कि क्या ये दोनों बाप-बेटी कभी भी साथ में स्क्रीन पर नज़र आएंगे? तो फैंस के खुश होने का मौका जल्द ही आ रहा है। खबर है कि शत्रुघन सिन्हा और और सोनाक्षी एक प्रोजेक्ट के लिए स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाले हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ये दोनों बाप-बेटी जल्द ही एक गाने ‘ज़रूरत’ मे साथ में स्क्रीन पर दिखेंगे।

    ये गाना इस महामारी के दौर में उम्मीदों और पॉज़िटिविटी की बात करने वाला होगा। गाने के बारे में बात करते हुए शत्रुघन सिन्हा ने कहा, ‘ये गाना हमारे मौजूदा दौर और हालातों की बात करता है, जिसमें हम रह रहे हैं। ये लोगों के दर्द को आवाज़ देता है और इसे कम करने के बारे में बात करता है। मुझे पूरी उम्मीद है कि हम लोग इस तूफानी दौर से जल्द ही उबरेंगे और मैं खुश हूँ कि मैंने ऐसे क्रिएटिव इनिशिएटिव को अपनी आवाज़ दी है।‘ ये गाना 3- सितंबर को आएगा और इसमें सोनाक्षी और शत्रुघन साहब के अलावा एसिड-अटैक सरवाइवर लक्ष्मी अग्रवाल। एमपी सोनल मनसिंह, ट्रान्सजेंडर राइट्स एक्टिविस्त लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी जैसी शख्सियतें होंगी।