सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई में अपने लिए खरीदा 4 BHK अपार्टमेंट, कहा सपना हुआ पूरा

    सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई में अपने लिए खरीदा 4 BHK अपार्टमेंट

    सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई में अपने लिए खरीदा 4 BHK अपार्टमेंट, कहा सपना हुआ पूरा

    हमारे बॉलीवुड स्टार्स रियल एस्टेट में पैसा खर्च करने ने ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। कई सेलिब्रिटीज अपने लिए घर खरीद चुके हैं। आलिया भट्ट और जान्हवी कपूर ने पिछले साल ही अपने लिए नया आशियाना खरीदा है। अब इस लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी शामिल हो गया है। सोनाली ने अपने लिए लक्ज़री 4 BHK फ्लैट खरीदा है। 

    सोनाक्षी ने मुंबई के एक पोश इलाके में ये 4BHK अपार्टमेंट खरीदा है। फ़िलहाल वो अपने परिवार के साथ उनके जुहू वाले बंगले में रहती हैं और आगे भी उन्ही के साथ रहना चाहती हैं। इस बारे में बात करते हुए सोनाक्षी ने पिंकविला को बताया कि घर खरीदना उनका सपना था।

    उन्होंने बताया-‘जब से मैंने काम करना शुरू किया है, मेरा सपना था कि मैं तीस साल की होने से पहले अपनी मेहनत की कमाई से अपना खुद का घर खरीद लूं। मैं कुछ सालों से उस समयसीमा को पार कर सकती हूं लेकिन यह आखिरकार हो गया। मुझे अपने घर पर रहने में मज़ा आता है। परिवार और जल्द ही शिफ्ट करने की कोई योजना नहीं है। यह घर मैं सिर्फ एक सपने और एक महान निवेश को पूरा कर रही थी।" 

    बता दें, सोनाक्षी कुछ समय से फिल्मों से गायब चल रही हैं। आखिरी बार उन्हें सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग 3' में देखा गया था। अब वो इस साल अजय देवगन के साथ फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ़ इंडिया' में नज़र आएंगी।