KBC 11: सोनाक्षी सिन्हा को नहीं पता था रामायण के इस आसान से सवाल का जवाब, लोगों ने कहा- बेवकूफ!

    KBC 11: सोनाक्षी को नहीं पता था रामायण के इस सवाल का जवाब, लोगों ने कहा- बेवकूफ!

    KBC 11: सोनाक्षी सिन्हा को नहीं पता था रामायण के इस आसान से सवाल का जवाब, लोगों ने कहा- बेवकूफ!

    सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में तो काफी छाई रहती हैं कि लेकिन शुक्रवार रात वो ट्विटर पर छा गईं। शुक्रवार को केबीसी के एक एपिसोड का प्रसारण हुआ, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा पहुंची थीं। उनके साथ राजस्थान की रूमा देवी थीं। उन्होंने 22 हजार महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग दी है। रूमा देवी और सोनाक्षी दोनों हॉट सीट पर बैठे थे। उनसे रामायण से जुड़ा एक सवाल पूछा गया जिसका दोनों ही जवाब नहीं दे पाईं। इसके बाद ट्वीटर पर सोनाक्षी जमकर ट्रोल हुईं। उनके तमाम फनी मीम्स शेयर किए जाने लगे।

    आइए आपको बताते हैं कि वो क्या सवाल था। अमिताभ बच्चन ने सवाल पूछा, ''रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे।'' इसके लिए चार ऑप्शन दिए गए - A.सुग्रीव B.लक्ष्मण C.सीता D.राम

    इन ऑप्शन के बाद रूमा देवी और सोनाक्षी जवाब नहीं दे पाए। उनके पास आखिरी लाइफलाइन एक्सपोर्ट एडवाइस की थी। सोनाक्षी ने लाइफ लाइन का इस्तेमाल कर लिया, जिसके बाद उन्हें सही जवाब मिला। लेकिन सोनाक्षी के इस नॉलेज को देखकर उनके फैंस और बाकी बोल हैरान हैं। देखिए सोनाक्षी को कैसे कैसे ट्रोल किया गया है।