सोनम कपूर ने शुरू की फिल्म 'ब्लाइंड' की शूटिंग, जानिए डिटेल

    सोनम कपूर ने शुरू की फिल्म 'ब्लाइंड' की शूटिंग, जानिए डिटेल

    सोनम कपूर ने शुरू की फिल्म 'ब्लाइंड' की शूटिंग, जानिए डिटेल

    लॉकडाउन में अपना अधिकतर समय परिवार को देने के बाद अब सोनम कपूर वापस काम पर लौट आई हैं। उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'ब्लाइंड' शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म स्टार्ट करने की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है।

    तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए एक ब्लाइंड की क्लैप की तस्वीर शेयर की है। ट्वीट में बताया गया है कि सोनम ने अपनी क्राइम थ्रिलर फिल्म 'ब्लाइंड' की शूटिंग स्कॉटलैंड के ग्लासगो में शुरू कर दी है। ये फिल्म के ब्लाइंड पुलिस ऑफिसर की कहानी है।  फिल्म में विनय पाठकम पूरब कोहली होंगे। शोम मखीजा फिल्म डायरेक्ट कर रहे हैं। और प्रोड्यूसर होंगे सुजोय घोष, अविषेक घोष, मनीषा W, पिंकेश नाहर, सचिन नाहर और ह्युन्वू थॉमस किम। फिल्म 2021 में रिलीज़ होगी।

    ये फिल्म 9 साल पहले रिलीज़ हुई कोरियन फिल्म ब्लाइंड की ऑफिसियल रीमेक है। फिल्म में सोनम एक ब्लाइंड पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाती दिखेंगी जो एक मर्डर की इकलौती गवाह होंगी। फिल्म की कहानी मज़ेदार है अब बस सोनम कमाल की एक्टिंग भी कर दे।

    बता दें, आखिरी बार सोनम को ‘जोया फैक्टर’ में देखा गया था। अब वो लंबे समय बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं। उम्मीद है सोनम की वापसी फैंस को पसंद आएगी।