सोनम कपूर और अनुष्का शर्मा ने कुत्ते के लिए उठाई न्याय की मांग !

    सोनम कपूर और अनुष्का शर्मा ने कुत्ते के लिए उठाई न्याय की मांग !

    सोनम कपूर और अनुष्का शर्मा ने कुत्ते के लिए उठाई न्याय की मांग !

    बॉलीवुड एक्टर्स सोनम कपूर और अनुष्का शर्मा ने एक कुत्ते के लिए न्याय की मांग की है। ये कुत्ता मुंबई के वर्ली इलाके में एक बिल्डिंग के बाहर बारिश में, बुरी तरह मार खाया हुआ मिला था। सोनम ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें कुत्ता दर्द से तड़पता हुए नज़र आ रहा है। 

    सोनम ने लिखा, ‘कृपया मदद करें! बॉम्बे एनिमल राइट्स द्वारा वर्ली पुलिस स्टेशन में एफ़ आई आर दर्ज करा दी गई है क्योंकि निशंक ने सभी के फोन का जवाब देना बंद कर दिया है। सारे अवेलेबल वीडियोज़अरु सबूत पुलिस को दे दिए गए हैं। हमारी एनिमल वेलफेयर कम्युनिटी- बॉम्बे एनिमल राइट्स के इस पप का लिए हमें हेल्प चाहिए।’ सोनम की इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने रियेक्ट किया और इस भयानक और अमानवीय घटना की निंदा की। 

    इस कुत्ते की फोटो शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने इन्स्टाग्राम पर लिखा, ‘इस हरकत की बर्बरता सोच से परे है। ये वक़्त है जब हमारी कम्युनिटी को आगे आना चाहिए और एक ऐसे प्राणी के लिए न्याय की मांग करनी चाहिए, जो खुद अपने लिए नहीं खड़ा हो सकता। अगार कोई किसी भी तरह की मदद के लिए आगे आ सकता है, तो यही समय है।’