सोनम कपूर पति या दोस्तों के साथ नहीं, इनके साथ ऑस्ट्रिया में बिता रही हैं छुट्टियां

    सोनम पति या दोस्तों के साथ नहीं, इनके साथ ऑस्ट्रिया में बिता रही हैं छुट्टियां

    सोनम कपूर पति या दोस्तों के साथ नहीं, इनके साथ ऑस्ट्रिया में बिता रही हैं छुट्टियां

    बॉलीवुड में कमाल की एक्ट्रेस और फैशन आईकॉन माने जाने वाली सोनम कपूर इन दिनों छुट्टियां पर हैं। लेकिन अपने पति या दोस्तों के साथ नहीं बल्कि अपने पापा अनिल कपूर और मां सुनिता कपूर के साथ। सुनिता कपूर ने ऑस्ट्रिया से पापा अनिल और बेटी सोनम की फोटो भी शेयर की है, जिसमें वो साइट सीन के नजारों का लुत्फ उठा रहे हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि पापा और बेटी दोनों कैसे ब्लैक कलर में ट्यूनिंग कर रहे हैं।

    इसी फोटो को सोनम ने भी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर किया है। उसमें उन्होंने अनिल और सुनिता कपूर को टैग करते हुए आई लव यू लिखा है।

    2007 में सांवरिया से डेब्यू करने वाली सोनम के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिल्म द जोया फैक्टर में नजर आएंगी। उनके साथ साउथ स्टार सलमान दुलकर भी लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को अभिषेक शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म 2008 में आई अनुजा चौहान की इसी नाम की नोवल पर आधारित है। फिल्म में सोनम और सलमान के अलावा संजय कपूर, सिकंदर खेर और सौरभ शुक्ला भी अहम रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म 20 सितंबर 2019 को रिलीज होगी।