एक लड़की को देखा ..के नए गाने में सोनम और अनिल कपूर की केमिस्ट्री से प्यार हो जायेगा !

    एक लड़की को देखा ..के नए गाने में सोनम और अनिल कपूर की केमिस्ट्री से प्यार हो जायेगा !

    सोनम कपूर की आने वाली फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का नया गाना ‘इश्क मीठा’ रिलीज़ हो गया है। जिसे सुनने और देखने के बाद आप समझ जाओगे कि आने वाली हर शादी में ये गाना बजने वाला है। वैसे ये गाना बल्ली सागू के ओरिजिनल गाने 'गुड नाल इश्क मीठा' का रीमेक है जिसमें जस अरोड़ा और मलाइका अरोड़ा नज़र आई थी। गाने का ये रीमेक ओरिजिनल गाने को तो पीछे नहीं छोड़ता लेकिन इसके विसुअल आपको पसंद आयेंगे ! 

    एक लड़की को देखा ..के नए गाने में सोनम और अनिल कपूर की केमिस्ट्री से प्यार हो जायेगा !

    गाने में शादी का जश्न मनाया जा रहा है। वैसे फ़िल्मी शादी के गाने सालों याद किये जाते हैं और ये गाना भी जल्दी भुलाया नहीं जा पायेगा। वैसे गाने में अनिल और सोनम कपूर का अनोखा डांस भी सालों याद रहने वाला है। एक मिठास है इस गाने में जो आपको खुश कर देगी।

    एक लड़की को देखा ..के नए गाने में सोनम और अनिल कपूर की केमिस्ट्री से प्यार हो जायेगा !

    फिल्म समलैंगिक रिश्तों पर आधारित है। जहां सोनम को किसी लड़के से नहीं बल्कि लड़की से प्यार हो जाता है। और जिस लड़की से सोनम को प्यार होता है वो गाने में उनके साथ नाचती नज़र आ रही हैं। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि साउथ फिल्मों की स्टार रेजिना कैसेंड्रा हैं। रेजिना इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।

    एक लड़की को देखा ..के नए गाने में सोनम और अनिल कपूर की केमिस्ट्री से प्यार हो जायेगा !

    रोचक कोहली के म्यूजिक को हरदीप कौर और नवराज हंस ने अपनी आवाज दी है। जिसमें एक नई ताजगी है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज़ हो चुका जिसे काफी काफी पसंद किया गया था। साथ ही टाइटल सॉंग अब तक अब तक तक की फोन लिस्ट में एड हो चुका है। फिल्म का डायरेक्शन शैली चोपड़ा धर ने की है। जो 1 फरवरी 2019 को फिल्म रिलीज़ हो रही है।

    एक लड़की को देखा ..के नए गाने में सोनम और अनिल कपूर की केमिस्ट्री से प्यार हो जायेगा !

    देखिये ये खूबसूरत गाना-