सोनम कपूर का एक ट्वीट पड़ गया उन पर भारी, अब दे रही हैं सबको जवाब

    सोनम कपूर का एक ट्वीट पड़ गया उन पर भारी, अब दे रही हैं सबको जवाब

    सोनम कपूर का एक ट्वीट पड़ गया उन पर भारी, अब दे रही हैं सबको जवाब

    सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जरुरी मुद्दों पर अपनी राय रखना हो या किसी का समर्थन करना हो सोनम हमेशा आगे रहती हैं। लेकिन कभी कभी इसका नुकसान भी उन्हें ही उठाना पड़ता है। पिछले दिनों सोनम कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई कनिका कपूर का सपोर्ट करने के लिए ट्रोल हुई थी। अब एक बार फिर उनका एक ट्वीट उनपर भारी पड़ गया है।

    सोनम इस वक़्त दिल्ली में अपने ससुराल में अलग-थलग हैं। इस बीच सोनम ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन को टैग करते हुए लिखा ‘क्या सब्जी वालों को दुकाने बंद करने को कहा गया है? सोनम के इस ट्वीट में दिल्ली की लोकेशन दिखाई दे रही है जिसेक बाद लगातार लोग उन्हें टोल कर रहे। दिल्ली में रहते हुए मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन को टैग करना इन्हें भारी पड़ गया। हालांकि, सोनम भी अपनी बात रख रही हैं।

    बता दें, सोनम कुछ समय पहले ही पति आनंद आहूजा के साथ लंदन से दिल्ली अपने ससुराल लौटी हैं। घर वापस आने के बाद उन्होंने खुद को अलग थलग कर लिया है। लेकिन इस बीच वो अपने पापा अनिल कपूर और बहन रिया को मिस कर रही हैं।