सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा को बाल सेट करने के साथ दी ढेर सारी किस्सी; देखिए सुपर-क्यूट वीडियो

    सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा को दिया हेयरकट और ढेर सारी किस्सी

    सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा को बाल सेट करने के साथ दी ढेर सारी किस्सी; देखिए सुपर-क्यूट वीडियो

    सोनम कपूर और आनंद आहूजा बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं। शादी के बाद से ही इन दोनों को साथ में फोटो या वीडियो में देखना फैन्स को खुश कर देता है। कोरोनावायरस के खतरे के बीच सोनम और आनंद लन्दन में अपने घर से वापिस भारत लौटे थे। खतरे को देखते हुए दोनों ने खुद को 14 दिन के लिए आइसोलेशन में रखा था। अब लॉकडाउन की वजह से सैलून और स्टाइलिस्ट तो मिलने से रहे। ऐसे में अधिकतर सेलेब्स खुद ही अपने बाल और शेव संभाल रहे हैं।

    लेकिन आनंद को अनोखा हेयर स्टाइलिस्ट मिला है अपनी वाइफ सोनम में। फोटोग्राफर विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सोनम, आनंद के बाल स्टाइल करती नज़र आ रही हैं। वीडियो की शुरुआत में आनंद अपनी वाइफ से बाल स्टाइल करवाते दिख रहे हैं और वीडियो के एंड में उन्हें उनके लुक के लिए सोनम से ढेर सारी क्यूट किस्सी भी मिल रही है।

    लॉकडाउन हो तो आनंद के जैसा हो! वैसे आपको बता दें कि लॉकडाउन शुरू होने के बाद, कुछ दिन पहले ही, अनुष्का शर्मा अपने हस्बैंड विराट कोहली को हेयरकट देती नज़र आई थीं। और अब ये ट्रेंड सेलेब्स में बहुत तेज़ी से फ़ैल रहा है।