सेल्फ क्वैरेंटाइन कर पापा अनिल कपूर और बहन रिया को याद कर रही हैं सोनम कपूर, शेयर किया पोस्ट

    पापा अनिल और बहन रिया कपूर को याद कर रही हैं सोनम कपूर

    सेल्फ क्वैरेंटाइन कर पापा अनिल कपूर और बहन रिया को याद कर रही हैं सोनम कपूर, शेयर किया पोस्ट

    बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर कुछ दिनों पहले ही पति आनंद आहूजा के साथ लंदन से लौटी हैं। वापस आते ही सोनम ने परिवार से मिलने की बजाय खुद को अलग-थलग कर लिया है। दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस से बचने के लिए सोनम और उनके पति आनंद ने 14 दिनों के लिए अपने आप को दिल्ली वाले घर में अलग कर लिया है। इस वक़्त सोनम अपने ससुराल वालों के साथ समय बिता रही हैं। इसके साथ ही सोनम अपने परिवार को भी याद कर रही हैं। आज सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी रस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपने पापा अनिल कपूर और बहन रिया कपूर के साथ नज़र आ रही हैं।

    इस तस्वीर में सोनम और रिया पापा अनिल के साथ खेलती दिख रही हैं। कैप्शन में सोनम ने लिखा है कि वो इन दोनों को बहुत याद कर रही हैं।  

    सेल्फ क्वैरेंटाइन कर पापा अनिल कपूर और बहन रिया को याद कर रही हैं सोनम कपूर, शेयर किया पोस्ट

    सेल्फ क्वैरेंटाइन कर पापा अनिल कपूर और बहन रिया को याद कर रही हैं सोनम कपूर, शेयर किया पोस्ट

    सोनम की तरह बहुत से बॉलीवुड सेलेब्स ने कोरोना से बचने और बचाने के लिए सोशल डिस्टेंस बना लिया है। दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सलमान खान जैसे स्टार्स ने इस वायरस की गंभीरता को देखते हुए पहले ही काम से ब्रेक लेकर खुद को अलग कर लिया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया के जरिये सभी लोगों से एक दूसरे से दूरी बनाये रखने की सलाह दी है।