सोनम कपूर की शादी में जूते चुराई से लेकर विदाई तक पूरी होंगी ये रस्में !

    सोनम कपूर की शादी में जूते चुराई से लेकर विदाई तक पूरी होंगी ये रस्में !

    सोनम कपूर की शादी का खुमार न सिर्फ कपूर परिवार में बल्कि पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में देखने के लिए मिल रहा है। एक्टर्स, डायरेक्टर्स का जमावड़ा लगातार अनिल कपूर के घर पहुँच रहा है। जिसमें करण जौहर सबसे आगे हैं। वो सोनम की शादी की हर रस्म में पहुँच रहे हैं, बीती रात सोनम की मेहंदी सेरेमनी में बॉलीवुड और फिल्म इंडस्ट्री के बहुत से सितारे देखे गए। लेकिन सबसे खास था सोनम की बहनो को देखना। बोनी कपूर की तीनो बेटियां जाह्नवी, ख़ुशी और अंशुला कपूर, रिया कपूर और संजय कपूर की बेटी शानाया कपूर भी हाथों में मेहँदी लगाए नज़र आई।

    सोनम कपूर की मेहँदी सेरेमनी में यूं मस्ती कर रहा है कपूर परिवार और बॉलीवुड !

    वैसे सोनम की शादी पूरे हिन्दू रीतिरिवाज से हो रही है और भारत जैसे देश में हिन्दू शादी का एक अलग ही महत्व है। कई दिनों तक चलने वाली इस शादी से दो लोग नहीं बल्कि दो परिवार एक होते हैं। मेहन्दी, संगीत के अलावा जूते चुराई जैसी रस्में होती हैं। तो हो सकता है सोनम की शादी में हमें ये सभी रस्में देखने को मिलें।

     सोनम कपूर के होने वाले पति आनंद आहूजा के घर की कीमत जानकर आपके होश उड़ जायेंगे !

    दुल्हे का स्वागत

     -

    लड़की वालों के लिए दुल्हे का आलीशान तरह से स्वागत करने की परम्परा रही है। इसमें दुल्हन की माँ द्वार पर दुल्हे का आरती के साथ स्वागत करती हैं। तो ये काम सोनम की मम्मी सुनीता कपूर और उनकी चाचियाँ करने वाली हैं। सोनम की मम्मी अपने दामाद का स्वागत के साथ प्यार से उनकी नाक खींच कर अपना प्यार भी जताएंगी।

    वरुण धवन, अर्जुन कपूर और जैकलीन फर्नान्डीज़ कर रहे हैं सोनम की शादी के लिए रिहर्सल !

    वरमाला 

     -

    ये रस्म भी बेहद खास होती है। एक दूसरे के गले में माला डाल दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे के हो जाते हैं। लेकिन इससे पहले बहुत मस्ती देखने को मिलती हैं। जो शायद सोनम की शादी में भी देखने को मिलेगा। इस रस्म से पहले दुल्हन के भाई उन्हें गोद में उठा लेते हैं ताकि दूल्हा आसानी से माला न पहना पाए। तो वहीं दुल्हे के भी सभी यार दोस्त यही करते हैं। तो सोनम की शादी में उन्हें गोद में उठाने का काम सोनम के भाई अर्जुन और हर्षवर्धन कपूर करने वाले हैं।

    सोनम कपूर की शादी की तैयारियां शुरू, घर पर जुटे ये बॉलीवुड सितारे !

    जूते चुराई

     -

    हिन्दू शादी में ये सबसे पुरानी परम्परा है जहां दुल्हन की बहने अपने जीजा जी के जूते चुरा लेती हैं। और उसके बदले में उन्हें अच्छे गिफ्ट्स मिलते हैं। तो सोनम की शादी में उनकी बहने जाह्नवी, ख़ुशी, रिया, शानाया अंशुला कपूर, ये सभी आनंद के जूते चुराने वाली हैं। इतनी खूबसूरत सालियों को गिफ्ट देने में आनंद आहूजा को भी कोई दिक्कत नहीं होगी।  

    कन्यादान

     -

    ये शादी की सबसे बड़ी रस्म होती है। हिन्दू शादी के मुताबिक बेटी का कन्यादान लेना एक पिता के लिए सबसे ख़ुशी की बात मानी जाती है। तो सोनम की शादी से पिता अनिल कपूर ये रस्म भी अदा कर लेंगे। ये पल हर पिता के लिए थोडा भावुक कर देने वाला होता है।

    विदाई

     -

     ये शादी से जुड़ी अंतिम रस्म होती है। इस रस्म के बाद बेटी पराई हो जाती है। उसका नया परिवार और एक नया आशियाना हो जाता है। सोनम और उनके परिवार के लिए विदाई की ये रस्म भावुक कर देने वाली होगी। घर में उनकी मस्ती, उनकी हंसी को सब याद करेंग।

    सोनम की इस शादी में उनके चाचा संजय कपूर, चाची माहिप कपूर अपने दोनों बच्चों के साथ शामिल हुए हैं। साथ ही बोनी कपूर भी अपने चारों बच्चों अर्जुन, अंशुला, जान्हवी, ख़ुशी कपूर के साथ बड़े चाचा होने की पूरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। लेकिन दुःख इस बात का कि इस शादी में श्रीदेवी को नहीं देख पाएंगे।