सोनम कपूर ने वापस आकर बताया, कोरोनावायरस से लंदन ज्यादा सेफ है या इंडिया

    सोनम ने वापस आकर बताया, कोरोनावायरस से लंदन ज्यादा सेफ है या इंडिया

    सोनम कपूर ने वापस आकर बताया, कोरोनावायरस से लंदन ज्यादा सेफ है या इंडिया

    कोरोनावायरस का कहर पूरी दुनिया में फैला हुआ है और ऐसे में सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन से भारत लौट आई हैं। लंदन से रवाना होते हुए भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की थी कि वो भारत पहुंचने के इंतजार नहीं कर पा रही हैं। अब जब वो वो भारत आ चुकी हैं तो उन्होंने अपने सफर और कोरोनावायरस के एक्सपीरियंस को शेयर किया है। उन्होंने बताया कि कोरोनावायरस को लेकर इंडिया में लंदन से बेहतर इंतजाम हैं।

    सोनम ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए बताया, "आनंद और मैं दिल्ली में वापस आ गए हैं, हम अपने कमरे में हैं। हम सभी का जो एयरपोर्ट पर थे और जो प्लाइट में थे, उन सभी का धन्यवाद करना चाहते हैं। ये बहुत सहज था, बहुत जिम्मेदारी से किया गया था; जबकि, जब हम लंदन छोड़ रहे थे, तो कोई स्क्रीनिंग नहीं थी, कुछ भी नहीं था। आनंद और मैं बड़े सदमे में थे कि वहां ऐसा कुछ नहीं था।''

    उन्होंने आगे बताया कि भारत में पहुंचने के बाद हर एक स्तर पर कैसे उनकी स्क्रीनिंग की गई और उनसे ट्रेवल हिस्ट्री ली गई। दोनों को चेकअप हुआ और दोनों ही सेफ पाए गए हैं। भारत में आकर सोनम सेफ फील कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कोरोनावायरस से निपटने के लिए अपना बेस्ट काम कर रही है।

    सोनम ने कहा कि वो ऐसे देश या ऐसी जगह पर नहीं गईं जहां कोरोना का खतरा सबसे ज्यादा था। उनके और पति में कोई कोरोना के लक्ष्ण नहीं पाए गए हैं फिर भी उन्होंने एहतियातन खुद को आइसोलेशन में रखा है क्योंकि वो अपने पैरेंट्स के साथ रहते हैं।

    बात करें सोनम के वर्कफ्रंट की तो सोनम आखिरी बार साउथ स्टार दुलकर सलमान के साथ फिल्म द जोया फैक्टर में नजर आएंगी। उनकी अगली फिल्म सुजॉय घोष के साथ हो सकती है जिसका नाम ब्लाइंड बताया जा रहा है। हालांकि अभी इस पर ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है।