सोनम कपूर ने शेयर की अपने लंदन वाले घर की तस्वीरें, ऐसा दिखता है बेडरूम-बाथरूम एरिया

    सोनम कपूर ने शेयर की अपने लंदन वाले घर की तस्वीरें

    सोनम कपूर ने शेयर की अपने लंदन वाले घर की तस्वीरें, ऐसा दिखता है बेडरूम-बाथरूम एरिया

    बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी लाइफ से जुड़ी हर अपडेट अपने फैंस को देती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपने लंदन वाले आलीशान घर की तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। सोनम के इस नए घर के डेकोरेशन को देख कर आप भी खुश हो जायेंगे। एक्ट्रेस ने कुल 10 फ़ोटोज़ शेयर की हैं। इनमें बेडरूम से लेकर किचन और बाथरूम देखा जा सकता है।

    देखिये-

    वैसे बता दें, दो बड़े बेडरूम और एक हाफ बेडरूम वाले इस घर की तारीफ वरुन धवन भी कर चुके हैं। वहीं सोशल मीडिया सोनम के घर को फैंस महल बता रहे हैं। किसी ने इस घर को जन्नत भी बताया।

    बता दें, सोनम कपूर लगातार इंडिया से लंदन ट्रेवल करती रहती हैं। अपनी कुछ फिल्मों की शूटिंग तो उन्होंने लंदन से ही शूट की थी। हाल में उन्हें बहन रिया कपूर की शादी में पति आनंद आहूजा के साथ स्पॉट किया गया था। खबरें तो एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की भी उड़ी थी। लेकिन बाद में वो सिर्फ अफवाह निकली।