सोनम कपूर ने शेयर किया नफरत से भरे मैसेज का स्क्रीनशॉट, अब बताई 'कॉफ़ी विद करण' के वीडियो की सच्चाई

    सोनम कपूर ने शेयर किया नफरत से भरे मैसेज का स्क्रीनशॉट

    सोनम कपूर ने शेयर किया नफरत से भरे मैसेज का स्क्रीनशॉट, अब बताई 'कॉफ़ी विद करण' के वीडियो की सच्चाई

    सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद एक फिर नेपोस्टिस्म का मुद्दा उठ गया है। स्टार किड्स को ट्रोल किया जा रहा है। ट्रोल होने वाले स्टार्स की लिस्ट में सोनम कपूर का नाम भी है। सोनम कपूर को स्टार किड होने और करण जौहर के शो कॉफ़ी विद करण में उन्हें ना पहचानने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, करण के शो पर सोनम ने सुशांत को पहचानने से इंकार कर दिया था। अब उन्होंने इस पर सफाई दी है। साथ ही नफरत से भरे मैसेजेस के स्क्रीनशॉट भी शेयर किये हैं।

    सोनम को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है इसलिए उन्होंने अपने और पेरेंट्स के इंस्टाग्राम पर अपना कमेंट बॉक्स डिसएबल कर दिए हैं। सोनम ने बताया है उन्होंने ये खुद की मेंटल हेल्थ ठीक रखने और नेगेटिविटी से बचने के लिए ऐसा किया है।  इसके बाद उन्हें स्टोरी पर कमेन्ट और मैसेज भेजे जा रहे हैं। कुछ कमेन्ट में उनके मरने की बात की गई तो कुछ में उनके फ्यूचर बच्चों को बद्दुआ दी गई है।

    सोनम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिये करण के शो कॉफ़ी विद करण के उस वीडियो को 7 साल पुराना बताया था। उन्होंने बताया कि वो वीडियो तब का है जब सुशांत की एक ही फिल्म रिलीज़ हुई थी और वो उन्हें नहीं जानती थीं।  उन्होंने कहा वो एपिसोड्स भी देखें जहां बाकी एक्टर्स ने सोनम के बारे में भी बहुत कुछ कहा है।

    बता दें, पिछले रविवार को सुशांत से सुसाइड कर लिया था। उनका मृत शरीर उनके बांद्रा वाले घर से मिला। उनकी डेथ की वजह डिप्रेशन माना जा रहा है। साथ ही उनकी प्रोफेशनल लाइफ में  चल रही दिक्कतों को भी मौत का कारण माना जा रहा है। ऐसी बातें सामने आ रही हैं कि उन्हें कुछ बड़े प्रोडक्शन हाउस ने बैन कर दिया था। कुछ प्रोड्यूसर्स से रिश्ते सही नहीं चल रहे थे। इन्हीं सब के चलते सुशांत डिप्रेशन का शिकार हुएऔर अंत में अपनी जान ले ली।