सोनम कपूर ने वीडियो शेयर कर दिखाया अपना लंदन वाला घर, घर सजाने इंडिया से आई हैं सामान

    सोनम कपूर ने वीडियो शेयर कर दिखाया अपना लंदन वाला घर

    सोनम कपूर ने वीडियो शेयर कर दिखाया अपना लंदन वाला घर, घर सजाने इंडिया से आई हैं सामान

    बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी लाइफ से जुड़ी हर अपडेट अपने फैंस को देती रहती हैं। पिछले दिनों एक्ट्रेस ने अपने लंदन वाले अपार्टमेंट की तस्वीरें शेयर की थी। अब एक्ट्रेस का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सोनम अपने घर से लेकर ऑफिस को दिखा रही हैं।

    वीडियो में सोनम अपने बेडरूम, बाथरूम, डाइनिंग एरिया और फर्नीचर दिखाती नज़र आ रही हैं। सोनम ने अपने पति आनंद आहूजा का ऑफिस भी दिखाया। इस वीडियो में सोनम ये भी बता रही हैं कि अपने घर से बहुत सारा फर्नीचर लेकर आई हैं जो उनके इस नए घर में सजाया गया है। देखिये ये वीडियो-

    वैसे बता दें, दो बड़े बेडरूम और एक हाफ बेडरूम वाले इस घर की तारीफ वरुन धवन भी कर चुके हैं। वहीं सोशल मीडिया सोनम के घर को फैंस महल बता रहे हैं। किसी ने इस घर को जन्नत भी बताया।


    बता दें, सोनम कपूर लगातार इंडिया से लंदन ट्रेवल करती रहती हैं। अपनी कुछ फिल्मों की शूटिंग तो उन्होंने लंदन से ही शूट की थी। हाल में उन्हें बहन रिया कपूर की शादी में पति आनंद आहूजा के साथ स्पॉट किया गया था। खबरें तो एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की भी उड़ी थी। लेकिन बाद में वो सिर्फ अफवाह निकली।