कनिका कपूर का सपोर्ट करने पर सोनम कपूर हुईं ट्रोल, लोगों ने कहा - 'बेवकूफ'

    कनिका कपूर का सपोर्ट करने पर सोनम कपूर हुईं ट्रोल, लोगों ने कहा - 'बेवकूफ'

    कनिका कपूर का सपोर्ट करने पर सोनम कपूर हुईं ट्रोल, लोगों ने कहा - 'बेवकूफ'

    बॉलीवुड की पहली कोरोनावायरस से इंफेक्ट सेलेब कनिका कपूर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर कनिका को काफी ट्रोल किया जा रहा है। वो हाल ही में कोरोनोवायरस के टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई हैं, इससे पहले उन्होंने तमाम लोगों के साथ पार्टी भी की थी।

    कनिका के ट्रोल होने के बाद अब सोनम कपूर ने उन्हें सपोर्ट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''हे दोस्त कनिका कपूर 9 को वापस आईं। इंडिया तब सेल्फ आईसोलेशन में नहीं था बल्कि होली खेल रहा था।'' हालांकि अब सोनम को उनका ये ट्वीट काफी भारी पड़ गया है। सोशल मीडिया पर अब सोनम कपूर को ही ट्रोल किया जा रहा है। कोई उन्हें डंब यानी बेवकूफ कह रहा है तो कोई उनमें दिमाग की कमी बता रहा है।