माँ सुनीता कपूर के बर्थडे पर सोनम और रिया कपूर ने लिखा ये खास मैसेज

    माँ सुनीता कपूर के बर्थडे पर सोनम और रिया कपूर ने लिखा ये खास मैसेज

    माँ सुनीता कपूर के बर्थडे पर सोनम और रिया कपूर ने लिखा ये खास मैसेज

    सोनम कपूर कुछ समय पहले ही पति आनंद आहूजा के साथ लंदन से वापस लौटीं हैं। इस वक़्त वो अपने ससुराल दिल्ली में हैं। सोनम घर वापस आते ही सबसे अलग थलग हो गई हैं। ऐसे में वो मुंबई में बैठे अपने परिवार को बहोत याद कर रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने पापा अनिल कपूर और बहन रिया की तस्वीर शेयर कर बताया था कि वो उन्हें कितना मिस कर रही हैं। वहीं आज माँ सुनीता कपूर के जन्मदिन पर वो उनसे गले लगना चाहती हैं।

    सोनम ने मम्मी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा ‘हैपी बर्थडे माँ, मैं आपको बहुत याद कर रही हूं। काश आपके केक काटने के वक़्त मैं वहां होती और आपको गले लगा पाती। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और जल्द आपसे मिलूंगी।

    बहन रिया कपूर ने भी मम्मी को बर्थडे विश किया है। रिया ने दो अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। एक में वो मम्मी के साथ नज़र आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उनका पूरा परिवार एक साथ है। रिया ने लिखा ‘वह महिला जिसने मुझे सब कुछ सिखाया। कैसे प्यार करें, कैसे मजबूत रहें, कैसे दयावान बनें, कैसे कपड़े पहने, कब हां कहें और कैसे ना कहें। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूँ, इस दुनिया में तुम्हारे जैसी कोई माँ नहीं है, मैं आपके बिना आधी औरत भी नहीं बन पाती।

    एकता कपूर ने भी सुनीता कपूर के जन्मदिन पर एक खूबसूरत तस्वीर के साथ बर्थडे मैसेज लिखा।

    बता दें, आज सुनीता कपूर 55 साल की हो गई हैं। सुनीता हमेशा पाने परिवार के साथ खड़ी रही। वहीं बॉलीवुड के बाकी एक्टर्स के साथ भी उनके रिश्ते इतने अच्छे हैं कि सुनीता की हर पार्टी में बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेसेज शामिल होती हैं।