सोनू सूद फाउंडेशन में दिव्यांग महिला ने दान कर दी अपने 5 महीने की पेंशन, एक्टर ने बताया असली हीरो

    सोनू सूद फाउंडेशन में दिव्यांग महिला ने दान कर दी अपने 5 महीने की पेंशन

    सोनू सूद फाउंडेशन में दिव्यांग महिला ने दान कर दी अपने 5 महीने की पेंशन, एक्टर ने बताया असली हीरो

    कोरोना काल में एक्टर सोनू सूद जरुरतमंदो के मसीहा बनकर सामने आये हैं। गरीब मजदूरों को सुरक्षित घर पहुंचाना हो या देश में ऑक्सीजन लाना, सोनू रुके नहीं हैं। उनके इस काम को देशभर के लोगों का सहयोग भी मिल रहा है, पिछले दिनों एक्ट्रेस सारा अली खान ने उनके फाउंडेशन में दान किया था। अब एक अनोखा मामला सामने आया है।

    सोनू सूद के फाउंडेशन में एक दिव्यांग महिला ने अपनी पांच महीनों की पेंशन दान की है। इस बारे में खुद एक्टर ने जानकारी दी है। ''बोड्डू नागा लक्ष्मी, एक दिव्यांग लड़की और यूट्यूबर हैं। यह आंध्रा प्रदेश के एक छोटे गांव वरिकुंतापडू (Varikuntapadu) से हैं। उन्होंने सूद फाउंडेशन में 15000 रुपये रुपये दान में दिए हैं। यह पैसे उनकी पांच महीने की पेंशन हैं। मेरे लिए वह सबसे अमीर भारतीय हैं। आपको किसी का दुख देखने के लिए आंखों की जरूरत नहीं होती। एक असली हीरो।"

    बता दें, सोनू इस मुश्किल वक़्त में ना सिर्फ गरीब लोगों तक पहुंचा रहे हैं। बल्कि क्रिकेटर हरभजन सिंह और सुरेश रैना तक भी अपनी मदद पहुंचा चुके हैं। इसके अलावा वो लगातार जरुरतमंदों की मदद में लगे हुए हैं। पिछले दिनों ने एक वीडियो शेयर कर बताया था कि उन्हें एक दिन में 40 हजार से भी ज्यादा मदद रिक्वेस्ट आई हैं। वो और उनकी टीम धीरे धीरे सभी की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। अब सोनू जल देश में फ्रांस से आर्डर किया हुआ ऑक्सीजन प्लांट लाने वाले हैं।