जिया खान की डाक्यूमेंट्री में सूरज पंचोली का पक्ष सुन भड़के लोग, फिर उठी गिरफ्तार करने की मांग

    जिया खान की डाक्यूमेंट्री में सूरज पंचोली का पक्ष सुन भड़के लोग

    जिया खान की डाक्यूमेंट्री में सूरज पंचोली का पक्ष सुन भड़के लोग, फिर उठी गिरफ्तार करने की मांग

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान के सुसाइड को 7 साल से ज्यादा का समय हो गया है। 3 जून 2013 को उनका मृत शरीर उनके घर से बरामद हुआ था। लेकिन इतने सालों बाद अभी तक उनकी मौत की गुथी सुलझी नहीं है। जिया खान के सुसाइड को उनकी माँ राबिया खान ने मर्डर बताया था। इस मामले में उस समय एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड रहे सूरज पंचोली पर कई गंभीर आरोप लगे थे। अब इतने समय बाद एक बार फिर सूरज जिया मामले में सुर्ख़ियों में आ गये हैं।

    दरअसल, हाल में बीबीसी ने जिया खान के सुसाइड पर 'डेथ इन बॉलीवुड' नाम से एक डाक्यूमेंट्री बनाई है। 3 एपिसोड की इस डाक्यूमेंट्री की खास बात ये है कि इसमें जिया खान की माँ राबिया खान और आदित्य और सूरज पंचोली का पक्ष दिखाया गया है। डाक्यूमेंट्री के दुसरे एपिसोड में सूरज पंचोली ने अपने आप को निर्दोष बताया है। सूरज ने कहा कि उन्होंने जिया को सुसाइड के लिए नहीं उकसाया था। वहीं उने पिता आदित्य पंचोली ने भी यही कहा कि उनका बेटा निर्दोष है। इस डाक्यूमेंट्री के रिलीज़ होने के बाद सूरज एक बार फिर लोगों के गुस्से का शिकार हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग सूरज को दोबारा अरेस्ट करने की मुहीम चला रहे हैं।


    कुछ यूज़र ने बीबीसी की इस डाक्यूमेंट्री में अपना पक्ष रखने के लिय यून्हें ट्रोल कर रहे हैं। तो कुछ उन्हें झूठा बता रहे हैं।

    बता दें, जिया और सूरज रिलेशनशिप में थे। ऐसा माना गया कि सूरज की बेरुखी ने जिया को अंदर से तोड़ दिया था। उनके कुछ लैटर सामने आये थे जिसमें उनका गर्भपात की बात भी सामने आई थी। अंत में हार कर जिया ने सुसाइड कर लिया। बाद में पुलिस को एक्ट्रेस का लैटर मिला था जिसमें लिखा था- “अब खोने को कुछ भी नहीं बचा है। अगर तुम इसे पढ़ रहे हो, तो इसका मतलब है कि मैं या तो जा चुकी हूं या इसकी तैयारी में हूं। मैं अपना आने वाला कल तुम्हारे साथ में देखती थी। मगर तुमने मेरे उन सपनों को चूर चूर कर दिया। अब ऐसा लगता है कि जैसे मैं अंदर से मर चुकी हूं।'' बेटी की मौत के बाद अब भी उनकी माँ उनके लिए न्याय की गुहार लगा रही हैं।