प्रियंका चोपड़ा बनी चाची, जेठानी सोफी टर्नर ने बेटी को दिया जन्म

    प्रियंका चोपड़ा बनी चाची, जेठानी सोफी टर्नर ने बेटी को दिया जन्म

    प्रियंका चोपड़ा बनी चाची, जेठानी सोफी टर्नर ने बेटी को दिया जन्म

    इस कोरोना काल में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर खुशियां आई हैं। प्रियंका की जेठानी और एक्ट्रेस सोफी टर्नर माँ बन गई हैं। सोफी ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद जो जोनस बेहद खुश हैं। सोफी के माँ बनने की जानकारी पीपल में छपी खबर से लगी है। बताया ये भी जा रहा है सोफी और जो जोनस ने अपनी इस नन्हीं राजकुमारी का नाम विला रखा है।

    ख़बरों के मुताबिक सोफी ने 22 जुलाई को ही लॉस एंजिलिस के एक हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया था। अब जोनस परिवार में एक और मेहमान के आने से सभी लोग बेहद खुश हैं। हालांकि, परिवार के किसी भी सदस्य ने अभी इस खबर का खुलासा नहीं किया है।

    प्रियंका चोपड़ा बनी चाची, जेठानी सोफी टर्नर ने बेटी को दिया जन्म

    बता दें, 24 साल की सोफी टर्नर पॉपुलर अमेरिकी टीवी सीरियल गेम ऑफ थ्रोन्स में अहम रोल निभा चुकी हैं। सोफी साल 2016 से जो जोनस को डेट कर रही हैं। इस कपल ने अक्टूबर 2017 में इंगेजमेंट कर पिछले साल परिवार की मौजूदगी में शादी की। वहीं इसी साल फ़रवरी में सोफी ने अपनी प्रेग्नेट होने की जानकरी दी थी।