सौरव गांगुली के जीवन पर बन रही है फिल्म; क्या रणबीर कपूर निभाएंगे दादा का किरदार?

    सौरव गांगुली के जीवन पर बन रही है फिल्म, क्रिकेटर ने किया कन्फर्म

    सौरव गांगुली के जीवन पर बन रही है फिल्म; क्या रणबीर कपूर निभाएंगे दादा का किरदार?

    पॉपुलर इंडियन क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक को लेकर लंबे समय से चर्चे थे। अब खुद दादा ने अपनी बायोपिक की खबर को कन्फर्म कर दिया है। इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान रहे सौरव गांगुली ने अपने करियर में कई जीत दर्ज करवाई हैं। ऐसे में उनके जीवन को बड़े पर्दे पर देखना मज़ेदार होगा। गांगुली में एक ट्वीट शेयर करते हुए अपने जीवन पर बनने वाली फिल्म की जानकारी दी।

    क्रिकेटर ने लिखा 'क्रिकेट मेरा जीवन रहा है, इसने मेरे सिर को ऊंचा करके आगे बढ़ने का आत्मविश्वास और क्षमता दी, एक यात्रा जिसे देखा जाना चाहिए। रोमांचित हूं कि लव फिल्म्स मेरी यात्रा पर एक बायोपिक का निर्माण करेगी और इसे बड़े पर्दे पर जीवंत करेगी।’ दादा के इस ट्वीट के बाद उनके फैंस फिल्म के इंतजार में लग गये हैं। खबरें तो ये भी है कि रणबीर कपूर बड़े पर्दे पर सौरव गांगुली का किरदार निभा सकते हैं। हालांकि, अभी एक्टर के नाम की पुष्टि नहीं हुई है।

    बता दें, पिछले कुछ सालों में स्पोर्ट्स बायोपिक को अच्छा रिस्पोंस मिला है। महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक को या मैरीकोम ये सभी बॉक्स ऑफि पर हिट साबित हुई हैं। आगे आने वाले दिनों में तो पहले क्रिकेट वर्ल्डकप की कहानी 83 रिलीज़ के लिए तैयार है। इसके अलावा महिला क्रिकेटर मिताली राज और झूलन गोस्वामी पर भी फ़िल्में बन रही हैं।