फिल्ममेकर ने दिया विवादित बयान कहा, रेप से बचने के लिए महिलाओं को साथ रखना चाहिए कंडोम !

    विवादित बयान कहा, रेप से बचने के लिए महिलाओं को

    फिल्ममेकर ने दिया विवादित बयान कहा, रेप से बचने के लिए महिलाओं को साथ रखना चाहिए कंडोम !

    हैदराबाद रेप केस के बाद देश गुस्से से उबल रहा है और पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग की जा रही है। लेकिन इस बीच साउथ फिल्ममेकर डेनियल श्रवण की रेप जैसे मामलें पर टिप्पणी लोगों के गुस्से को और बढ़ा रही है। हाल में डेनियल के सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ पोस्ट सामने आये हैं। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि पुलिस को फोन करने या 100 डायल करने के बजाय, महिलाओं को सुरक्षा के लिए कंडोम ले जाना चाहिए और बलात्कारियों के साथ सहयोग करना चाहिए, ताकि हत्या होने से बचा जा सके"। हालांकि ये पोस्ट डिलीट की जा चुकी है।

    फिल्ममेकर ने दिया विवादित बयान कहा, रेप से बचने के लिए महिलाओं को साथ रखना चाहिए कंडोम !

    उसी पोस्ट में, श्रवण ने यह भी लिखा कि सरकार को "बलात्कार को वैध बनाना चाहिए और बलात्कार पर लड़कियों को शिक्षित करना चाहिए।  "यह मूर्खता है कि वीरप्पन को मारने से स्मगलिंग को कंट्रोल होगी, लादेन को मारने से आतंकवाद कम नहीं होगा। उसी तरह 'निर्भया एक्ट' रेप की संख्या को कम नहीं कर सकता। भारतीय लड़कियों को सेक्स के बारे में पता होना चाहिए।

    फिल्ममेकर ने दिया विवादित बयान कहा, रेप से बचने के लिए महिलाओं को साथ रखना चाहिए कंडोम !

    फिल्ममेकर ने दिया विवादित बयान कहा, रेप से बचने के लिए महिलाओं को साथ रखना चाहिए कंडोम !

    आगे कहा गया है "जब पुरुष की यौन इच्छा पूरी हो जाती है तो वो महिलाओं को नहीं मारेंगे। सरकार को रेप के बाद होने वाली मौत को रोकने के लिए इस तरह की एक योजना बनानी चाहिए।’


    डेनियल के सभी पोस्ट हटा दिए गए हैं। लेकिन इन्हें पढने के बाद लोग गुस्से में हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि कोई इतने गंभीर मुद्दे पर इस तरह की सोच कैसे रख सकता है। वहीं उनके इस पोस्ट को लोग अश्लील बताया जा रहा है।