दोपहर बाद मुंबई लाया जायेगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, यहां होगा अंतिम संस्कार !

    दोपहर बाद मुंबई लाया जायेगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, यहां होगा अंतिम संस्कार !

    बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस श्रीदेवी आज हमारे बीच नहीं रही। कार्डिएक अटैक के बाद उन्होंने दुबई में अपनी आखिरी सास ली। रविवार सुबह आई इस खबर से देश भर में शोक की लहर दौड़ उठी है। ये किसी के लिए भी यकीन कर पाना मुमकिन नहीं है कि अब वो हमारे बीच नहीं रही।

    उनकी मौत की खबर के बाद लगातार उनके घर पर लोगों की भीड़ एकजुट हो रही है। लोग अपनी इस चुलबुली एक्ट्रेस को आखिरी बार देखना चाहते हैं। आपको बता दें, उनका पार्थिव शरीर दोपहर बाद ही दुबई से मुंबई में उनके घर लाया जायेगा।

    दोपहर बाद मुंबई लाया जायेगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, यहां होगा अंतिम संस्कार !

     दुबई में भारतीय दूतावास दुबई अधिकारीयों के साथ मिलकर सभी कानूनी प्रक्रिया को जल्द से जल्द खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है दोपहर तक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर अनिल अम्बानी के प्राइवेट जेट से मुंबई लाया जायेगा।  उनके अंतिम दर्शन के बाद उन्हें उनका अंतिम संस्कार जुहू के पवन हंस शमशानघाट पर किया जायेगा।