सिंगापूर के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगा श्रीदेवी का वैक्स स्टेचू, बोनी कपूर ने दी जानकारी!

    सिंगापूर के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगा श्रीदेवी का वैक्स स्टेचू

    सिंगापूर के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगा श्रीदेवी का वैक्स स्टेचू, बोनी कपूर ने दी जानकारी!

    बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी आज भी बॉलीवुड फैन्स के दिलों में जिंदा हैं। श्रीदेवी का इस दुनिया से जाना, बॉलीवुड के लिए एक बहुत बड़ी क्षति थी। पिछले साल फरवरी में एक फंक्शन के लिए दुबई गयीं श्रीदेवी की, बाथटब में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। इस घटना से पूरा देश सन्न रह गया था और शोक में था।

    आज सुबह उनके पति बोनी कपूर ने ट्वीट करते हुए एक जानकारी दी, जो श्रीदेवी फैन्स के लिए बहुत बड़ी खबर है। उन्होंने बताया कि कल, यानी 4 सितम्बर को सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में श्रीदेवी के वैक्स स्टेचू का उदघाटन किया जाएगा और ये फैन्स के देखने के लिए अवेलेबल रहेगा। 

    बोनी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘श्रीदेवी न सिर्फ हमारे दिलों में रहती हैं बल्कि अपने लाखों फैन्स के दिलों में रहती हैं। मैडम तुसाद म्यूजियम, सिंगापुर में 4 सितम्बर 2019 को, उनके वैक्स स्टेचू के उदघाटन का बहुत बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं।’

    आपको बता दें कि बॉलीवुड में एक लंबा ब्रेक लेने के बाद श्रीदेवी ने फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ से धमाकेदार कमबैक किया था और इसके बाद आई उनकी फिल्म ‘मॉम’ भी बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही थी। दूसरी पारी से श्रीदेवी से लोगों को बहुत उम्मीदें थीं और उनकी दो फ़िल्में देखने के बाद लोग कुछ बड़ा देखने के लिए भी तैयार थे मगर तभी अचानक उनकी मृत्यु की खबर आई।

    श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ रिलीज के लिए तैयार थी मगर बेटी की ये बड़ी अचीवमेंट देखने से पहले ही श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कह दिया।