राम चंद किशन चंद: अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ सुभाष घई की इस फिल्म में साथ आयेंगे नज़र

    राम चंद किशन चंद: अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ इस फिल्म में साथ आयेंगे नज़र

    राम चंद किशन चंद: अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ सुभाष घई की इस फिल्म में साथ आयेंगे नज़र

    31 साल पहले सुभाष घई के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'राम-लखन' को खूब पसंद किया गया था। इसी फिल्म से अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की जोड़ी सुपरहिट जोड़ी बन गई। दोनों न सिर्फ स्क्रीन पर अच्छा रिश्ता निभाते हैं, बल्कि असल जिंदगी में भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। फैंस इस जोड़ी को स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि सुभाष घई 'राम लखन 2' की प्लानिंग कर रहे हैं। लेकिन अब बड़ी खबर ये है कि उन्होंने फिल्म को कन्फर्म कर दिया है। साथ ही फिल्म के नाम का भी खुलासा कर दिया।

    राम चंद किशन चंद: अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ सुभाष घई की इस फिल्म में साथ आयेंगे नज़र

    सुभाष घई ने ई टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि एक बार फिर वो अनिल और जैकी के साथ काम करने जा रहे हैं। वो कहते हैं-‘हां, हम तीनों मिलकर एक मर्डर मिस्ट्री कॉमेडी की प्लानिंग कर रहे हैं। यह फिल्म मुक्ता आर्ट्स लिमिटेड के लिए बनाई जाएगी और फिल्म का टाइल होगा 'राम चंद किशन चंद'।' आगे फिल्म के बारे में अधिक जानकारी देते हुए सुभाष घई कहते हैं- 'अनिल और जैकी दोनों 60 की उम्र में पुलिस की भूमिका निभा रहे हैं। जैकी इसके लिए काफी उत्साहित हैं और अनिल हमेशा की तरह सतर्क है। लेकिन मुझे कहानी पसंद आई है। बस इंतजार करें। मुक्ता आर्ट्स 2021 में फिल्म निर्माण के लिए तैयार है।‘

    वैसे कुछ दिनों पहले ही खबर पता चल गई थी कि अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ किसी प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिला रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद अनिल कपूर ने अपने एक ट्विटर पोस्ट पर जैकी श्रॉफ के कमेंट के जवाब में दी। दरअसल, अनिल ने समुंद्र के किनारे दौड़ते हुए एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। इस पर कमेंट करते हुए जैकी श्रॉफ लिखा-  "भीडू भारी"। अनिल ने जैकी के कमेंट पर रिप्लाई करते हुए लिखा था, 'हमारी अगली फिल्म के लिए तैयार हो जाओ... टीम काम कर रही है।' इसके बाद जैकी ने इन बातों का स्क्रीनशॉट साझा किया और लिखा,'बेसब्री से इंतजार है मेरे लखन। अब ये तो कन्फर्म है कि राम लखन की ये जोड़ी राम चंद और किशन चंद बन कर नज़र आएगी।