अबराम के 8 वें जन्मदिन पर सुहाना ने शेयर की अनदेखी तस्वीर, अनन्या पांडे ने किया निक नेम का खुलासा

    अबराम के 8 वें जन्मदिन पर सुहाना खान ने शेयर की अनदेखी तस्वीर

    अबराम के 8 वें जन्मदिन पर सुहाना ने शेयर की अनदेखी तस्वीर, अनन्या पांडे ने किया निक नेम का खुलासा

    बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के तीनों बच्चों की पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। आर्यन, सुहाना और अबराम की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।  लेकिन अपने दोनों बड़े भाई-बहनों से ज्यादा लाइमलाइट में तो छोटे किंग खान अब्राहम रहते हैं। अब आज अबराम 8 साल के पूरे हो गये हैं। ऐसे में उन्होंने खूब बधाईयां मिल रही हैं।

    अबराम अपनी बहन सुहाना खान के बेहद करीब हैं। उन्हें अक्सर बहन के साथ देखा जा सकता है। यहां तक कि जब सुहाना न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो रही थीं, तो पिता शाहरुख के साथ अबराम उन्हें एयरपोर्ट तक छोड़ने आये थे। अब सुहाना ने अपने छोटे भाई को खास अंदाज़ में उनका 8 वां बर्थडे विश किया है। सुहाना ने भाई के साथ का प्यारा वीडियो शेयर किया है जिसमें अबराम उन्हें किस करते नज़र आ रहे हैं।

    दूसरी तरफ सुहाना की बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे ने भी अबराम को क्यूट अंदाज़ में विश किया है। अनन्या खान परिवार के साथ अच्छे रिश्ते रखती हैं। उन्हें कई मौको पर सुहाना के साथ उनके घर देखा गया है। अनन्या ने छोटे अबराम के साथ अपनी एक प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए अबराम का निक नेम भी बता दिया है। अनन्या ने लिखा ‘हैपी बर्थडे ब्राम’ देखिये-

    अबराम के 8 वें जन्मदिन पर सुहाना ने शेयर की अनदेखी तस्वीर, अनन्या पांडे ने किया निक नेम का खुलासा

    बता दें, 27 मई 2013 को गौरी और शाहरुख़ सरोगेसी की मदद से पेरेंट्स बने थे। अब अबराम 8 साल के हो गये हैं और अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। अबराम सबसे पॉपुलर स्टार किड में से एक हैं।