सुई धागा के ट्रेलर में दिखेगी अनुष्का और वरुण के संघर्ष की कहानी !

    सुई धागा के ट्रेलर में दिखेगी अनुष्का और वरुण के संघर्ष की कहानी !

    लम्बे समय से सुर्ख़ियों में बनी हुई अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की फिल्म ‘सुई धागा’ का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। फिल्म ‘मेड इन इंडिया’ जैसे एक खास विषय पर बनी है। ये फिल्म देश में बने सामान की बिक्री को बढ़ावा देने पर आधारित है, जिसे एक व्यक्ति मौजी उर्फ़ वरुण धवन के संघर्षो के साथ जोड़ कर दिखाया गया है। ‘सुई धागा’ सिर्फ एक कहानी ही नई नहीं है बल्कि फिल्म में नज़र आने वाली जोड़ी भी एकदम फ्रेश है।

    ट्रेलर की शुरुआत वरुण धवन की आवाज से होती है, जहां वो अपने इंट्रोडक्शन के साथ पत्नी ममता उर्फ़ अनुष्का के किरदार से भी मिलवाते हैं। ये दोनों पति-पत्नी तंगी हालत में घर का गुज़र बसर करते हैं। वरुण एक दूकान में साफ-सफाई के साथ अपने मालिक को खुश करने के लिए कुत्ता तक बन जाते हैं।

    लेकिन एक बेइज्जती दोनों की दुनिया बदल देती है। ट्रेलर में दिखाया गया है दोनों खुद का बिज़नेस शुरू करते हैं। बहुत स्ट्रगल के बाद दोनों अपने बनाये सामान पर मेड इन इंडिया की स्टाम्प लगवाने में कामयाब हो जाते हैं। 

    इस पूरे ट्रेलर में मजेदार तरीके से मौजी और ममता की स्ट्रगल भरी जिंदगी को दिखाया गया है। एक आम व्यक्ति के किरदार में वरुण धवन कमाल कर गए हैं। वहीं एक घरेलु महिला ममता का किरदार देश की हर घरेलु महिला से मिलता जुलता है। दोनों को साथ देखना मज़ेदार है।

    फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है और इस फिल्म को मनीष शर्मा प्रोड्यूस तो शरत कटारिया डायरेक्ट कर चुके हैं। इससे पहले यशराज फिल्म्स के अंदर इस जोड़ी ने ‘दम लगा के हईशा’ जैसी फिल्म बनाई थी। 

    ये फिल्म इसी साल 28 सितम्बर को रिलीज़ हो रही है। देखिये ये शानदार ट्रेलर -