सुसाइड या मर्डर: सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर बनेगी फिल्म, हमशक्ल सचिन तिवारी निभाएंगे लीड रोल!

    सुसाइड या मर्डर: सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर बनेगी फिल्म

    सुसाइड या मर्डर: सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर बनेगी फिल्म, हमशक्ल सचिन तिवारी निभाएंगे लीड रोल!

    सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर ये चर्चा गरम थी कि उनकी लाइफ पर एक फिल्म बननी चाहिए और कई लोग सुशांत पर फिल्म बनाने के लिए उत्सुक भी नज़र आ रहे थे। लेकन इस बीच सुशांत की लाइफ पर एक फिल्म की अनाउन्समेंट कर दी गई है। फिल्म का नाम है ‘सुसाइड ऑर मर्डर’, और इसमें लीड रोल में नज़र आएँगे सुशांत के हमशक्ल सचिन तिवारी। आपको बता दें कि सुशांत के निधन के बाद सचिन तिवारी सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हुए थे क्योंकि वो सुशांत जैसे दिखते थे। सुशांत की लाइफ पर ये फिल्म विजय शंकर गुप्ता बना रहे हैं। गुप्ता ने कहा कि ये फिल्म सितम्बर में फ्लोर्स पर जाएगी और इसकी शूटिंग मुंबई और पंजाब में होगी।

    सुसाइड या मर्डर: सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर बनेगी फिल्म, हमशक्ल सचिन तिवारी निभाएंगे लीड रोल!

    गुप्ता ने ये भी बताया कि वो अपनी फिल्म को क्रिसमस 2020 पर रिलीज़ करना चाहते हैं। सोमवार को फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज़ किया जिसमें सचिन तिवारी को ‘द आउटसाइडर’ के तौर पर इंट्रोड्यूस किया गया है। ये फिल्म सुशांत सिंह की बायोपिक नहीं है, लेकिन उनके जीवन पर आधारित है।

    सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून को आत्महत्या के कारण हुआ था। आज भी बॉलीवुड फैन्स सुशांत के न होने पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं और ऐसे बहुत सारे फैन्स चाहते भी थे कि सुशांत के जीवन पर एक फिल्म बननी चाहिए।