सुनील शेट्टी का अपार्टमेंट सील, बिल्डिंग में 3 डेल्टा वेरीएंट कोविड केस मिलने के बाद लिया गया एक्शन

    सुनील शेट्टी का अपार्टमेंट सील

    सुनील शेट्टी का अपार्टमेंट सील, बिल्डिंग में 3 डेल्टा वेरीएंट कोविड केस मिलने के बाद लिया गया एक्शन

    महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का डेल्टा वेरिएंट तेजी से फ़ैल रहा है। अब ये वायरस बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बिल्डिंग में भी पहुंच गया है, जिसके बाद उनका अपार्टमेंट सील करना पड़ा। उनकी बिल्डिंग में पाए गए 3 डेल्टा वेरिएंट कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। बिल्डिंग के सभी अपार्टमेंट्स को सील कर दिया गया है। आवाजाही को भी रोक दिया गया है। इस खबर की पुष्टि एक्टर के प्रवक्ता ने की है। प्रवक्ता ने आगे ये भी बताया कि सुनील शेट्टी इन दिनों शहर से बहार है। घर उनका परिवार है जो सुरक्षित है।

    सुनील शेट्टी अब सोशल मीडिया अकाउंट पर भी एक्टिव दिखते हैं। उन्हें अक्सर अपने फिटनेस वीडियो शेयर करते हुए देखा गया है। वहीं पिछले दिनों उन्होंने एक खास वीडियो शेयर किया था जिसमें उनके बेटे अहान शेट्टी और क्रिकेटर के एल राहुल नज़र आ रहे हैं। अब आप समझ गए होंगे कि अथिया शेट्टी और के एल राहुल के रिश्ते को घरवालों की मंजूरी मिल गई है।

    वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनील शेट्टी को आखिरी बार जॉन अब्राहम की फिल्म ‘मुंबई सागा’ में देखा गया था। इसके अलावा वो एकाध टीवी शो में भी नज़र आये। अब उम्मीद है आने वाले वक़्त में एक्टर को कुछ और नए प्रोजेक्ट में देखा जाये।