सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी निभाएंगे 'आशिकी 3' में लीड रोल, हीरोइन की तलाश जारी

    सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी निभाएंगे 'आशिकी 3' में लीड रोल

    सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी निभाएंगे 'आशिकी 3' में लीड रोल, हीरोइन की तलाश जारी

    सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार हैं। वो तारा सुतारिया के संग मिलन लुथारिया की फिल्म 'तड़प' में नज़र आने वाले हैं। पिछले दिनों फिल्म का पोस्टर भी सामने आया था। लेकिन अहान को अपने डेब्यू से पहले ही कई और फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं। हाल में खबर आई है कि वो अक्षय कुमार के साथ साजिद नाडियाडवाला की अगली फिल्म नज़र आयेंगे। वहीं अब एक और ताजा खबर सामने आई है। अहान को भूषण कुमार की अगली फिल्म के लिए भी अप्रोच किया गया है।

    ईटाइम्स के मुताबिक भूषण कुमार फिल्म 'तड़प' में अहान के काम से काफी खुश हुए हैं। इसलिए उन्हें 'आशिकी 3' के लिए अप्रोच किया गया है। इस फिल्म में अहान लीड किरदार निभाते हुए नज़र आयेंगे। वहीं अभी हीरोइन फाइनल नहीं की गई है।

    बता दें, अहान और तारा ने इस साल मार्च में ही अपनी फिल्म ‘तड़प’ की शूटिंग खत्म कर ली थी। अहान ने एक प्यारा पोस्ट शेयर कर अपनी पहली फिल्म के लिए सभी का शुक्रियादा किया था। खबरों की माने तो तड़प तेलुगु फिल्म की हिंदी रीमेक बताई गई है जो ऑडियंस को पसंद आने वाली है। फ़िलहाल फिल्म की रिलीज़ डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अहान को पड़े पर्दे पर देखने का इंतजार हो रहा है।