सलमान के साथ एक फोटो में नजर आए कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर, क्या शो में होगी वापसी?

    सलमान के साथ एक फोटो में नजर आए कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर

    सलमान के साथ एक फोटो में नजर आए कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर, क्या शो में होगी वापसी?

    कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक बार फिर एक साथ नजर आए हैं। कपिल शर्मा ने खुद एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो सलमान खान और सुनील ग्रोवर के दिखाई दे रहे हैं। दरअसल दोनों सलमान खान के बुलाने पर सोहेल के जन्मदिन पर पहुंचे थे। इस फोटो के बाद फैंस में काफी हलचल मच गई है। दोनों को फिर से एक बार स्क्रीन पर देखने की तमन्ना दर्शकों में बढ़ गई है।

    2017 की लड़ाई के बाद से दोनों हो गए थे अलग

    ये वाकया 2017 का है जब दोनों के बीच में ऑस्ट्रेलिया से आते हुए लड़ाई हो गई थी। कपिल पर आरोप लगा कि उन्होंने शराब के नशे में धुत सुनील को भला बुरा कहा और यहां तक कि मीडिया में ये भी खबर आई कि उन्होंने सुनील पर जूता भी फेका। इसके बाद से ही सुनील ने शो छोड़ दिया था। कलर्स पर आने वाला कपिल शर्मा का शो भी बंद हो गया था।

    सलमान ने किया बीच बचाव

    कपिल शर्मा कुछ दिनों के लिए रीहैब सेंटर चले गए थे। वापस आने के बाद एक बार फिर शो शुरू हुआ। सलमान खान ने सुनील से वापस शो पर आने के लिए सुझाव दिया था, लेकिन सुनिल ने मना कर दिया। सलमान कपिल के शो के प्रोड्यूसर बन गए और सुनील को अपनी फिल्म भारत में अच्छा खासा रोल दिया। हाल ही में सलमान ने उन्हें बिग बॉस के वीकेंड का वार में भी बुलाया था।

    कपिल और सुनील एक दूसरे के बारे में अच्छा तो बोलते हैं लेकिन साथ में काम करने के लिए साथ नहीं आते। हाल ही में जब कपिल पापा बने तो सुनील ने बधाई दी थी। अब नई फोटो से उम्मीद की जा रही है कि सलमान कपिल और सुनील को एक साथ ला सकते हैं। फैंस भी यही चाहते हैं।