बिग बॉस 15 के लिए सुनील ग्रोवर को किया गया अप्रोच?

    बिग बॉस 15 के लिए सुनील ग्रोवर को किया गया अप्रोच?

    बिग बॉस 15 के लिए सुनील ग्रोवर को किया गया अप्रोच?

    बिग बॉस 15 अब जैसे जैसे पास आ रहा है, नई नई अपडेट्स सामने आ रही हैं। कंटेस्टेंट्स के नाम की लिस्ट भी लंबी होती जा रही है। इस लिस्ट में नया नाम सुनील ग्रोवर का आया है।

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, ''सुनील को शो के लिए अप्रोच किया गया है और मेकर्स बिग बॉस 15 में उन्हें वाकई में लेना चाहते हैं। हालांकि ये साफ नही है कि सुनील हिस्सा ले रहे हैं या नहीं।'' सुनील इंडिया के सबसे चहिते एक्टर्स में से एक हैं। उनके गुत्थी, डॉक्टर मशहूर गुलाटी और रिंकू देवी जैसे कैरेक्टर काफी फेमस हैं। वो फिल्मों में भी नजर आते रहते हैं। सुनील सलमान खान की फिल्म भारत में भी नजर आए थे।

    शो के लिए इस बीच अर्जुन बिजलानी और आस्था गिल का नाम भी सामने आ चुका है। दोनों इन दिनों खतरों के खिलाड़ी में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा बिग बॉस ओटीटी के लिए अनीता हसनंदानी के पति रोहित रेड्डी और एक्ट्रेस आशिया भाटिया का नाम सामने आ चुका है।