कपिल शर्मा के शो मे लौटेंगे सुनील ग्रोवर? सलमान कर रहे हैं मनाने की कोशिश

    कपिल शर्मा के शो मे लौटेंगे सुनील ग्रोवर?

    कपिल शर्मा के शो मे लौटेंगे सुनील ग्रोवर? सलमान कर रहे हैं मनाने की कोशिश

    कपिल शर्मा के शो में सुनील ग्रोवर की एंट्री की खबरें एक बार से फिर उठी हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस खबर का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक बार फिर सलमान खान कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच सुलह कराने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में सुनील की वापसी की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि कोई पुख्ता जानकारी अभी भी सामने नहीं है।

    सुनील और कपिल के बीच फ्लाइट में हुए झगड़े के बाद दोनों अलग हो गए थे। कई बार दोनों के साथ आने की खबरें आईं लेकिन साथ नहीं आ सके। सुनील ग्रोवर कपिल के शो में गुत्थी और मशहूर गुलाटी का किरदार करते थे।

    सुनील पिछली बार सैफ अली खान और डिंपल कपाड़िया स्टारर वेब सीरीज तांडव में नजर आए थे। इससे पहले वो सलमान और कैटरीना स्टारर फिल्म भारत में भी दिखे थे।

    वहीं कपिल शर्मा इन दिनों पैटरनिटी लीव पर हैं और फिलहाल उनका कोई शो ऑन एयर नहीं हो रहा है। कपिल शर्मा इसी साल 1 फरवरी को दोबारा पापा बने हैं। उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने एक प्यारे बेटे को जन्म दिया है। इससे पहले कपिल 2019 में पापा बने थे, जब उनकी बेटी अनायरा का 2019 में जन्म हुआ था। कपिल और गिन्नी ने साल 2018 में शादी की थी।