सुनील शेट्टी एक नाम जिसने बॉलीवुड में कदम रखते ही सभी एक्शन हीरोज़ की छुट्टी कर दी थी !

    सुनील शेट्टी एक नाम जिसने बॉलीवुड में कदम रखते ही सभी एक्शन हीरोज़ की छुट्टी कर दी थी !

    1992 ये वो दौर था जब फिल्म ‘बलवान’ से बॉलीवुड में एक और एक्शन हीरो सुनील शेट्टी की एंट्री होने वाली थी। ये सुनील शेट्टी की पहली फिल्म थी। ऐसा कहा जाता है कि उस वक़्त सुनील के साथ काम करने के लिए कोई भी हीरोइन तैयार नहीं थी। क्योंकि ये उनकी पहली फिल्म थी और कोई भी एक्ट्रेस किसी नए एक्टर के साथ काम नहीं करना चाहती थी। तब जा कर ये फिल्म दिव्या भारती ने की और फिल्म सुपरहिट रही। सुनील अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही शादी कर चुके थे। उस वक़्त ऐसा माना जाता था कि एक शादीशुदा एक्टर के लिए फिल्मों में सफल होना थोडा मुश्किल है। लेकिन सुनील ने अपनी पहली ही फिल्म से ये साबित कर दिया था कि बॉलीवुड में उनकी लम्बी पारी है। 

    अपनी पहली फिल्म के बाद सुनील शेट्टी का ग्राफ लगातार ऊपर उठ रहा था। उन्हें एक के बाद एक एक्शन फ़िल्में ऑफर हो रही थी। इनकी दूसरी फिल्म ‘वक़्त हमारा है’ भी हिट रही। इस फिल्म में पहली बार सुनील और अक्षय कुमार साथ नज़र आये थे और उसके बाद सफल एक्टर्स में इन दोनों का नाम शामिल हो गया।

    लेकिन एक के बाद एक हिट के बाद वो भी वक़्त था जब सुनील की साइन की हुई फ़िल्में बंद हो गई थी। तो कुछ फिल्मों में इन्हें रिप्लेस कर दिया गया।

    साल 1994 में सुनील ने ‘गहराई’ नाम की फिल्म में नज़र आने वाले थे। इस फिल्म में सुनील के अलावा नसीरुद्दीन शाह, अनुपम खेर, रविना टंडन, सदाशिव अमरापुरकर, आलोक नाथ, रजा मुराद, मोहनिश बहल जैसे सितारे थे। लेकिन अचानक ये फिल्म बंद हो गई। इसके अलावा करमवीर नाम की फिल्म भी ऐसे ही अचानक बंद हो गई। ये फ़िल्में सुनील के करियर को और ऊपर उठा सकती थी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

    ऐसा भी कहा जाता है है कि अक्षय कुमार स्टारर एलान में पहले लीड रोल सुनील शेट्टी निभाने वाले थे। लेकिन बाद में वो रोल अक्षय को ऑफर कर दिया गया। इतने उतार-चढ़ाव के बाद भी सुनील शेट्टी का करियर चलता जा रहा था। दिलवाले, मोहरा, गोपी किशन जैसी फिल्मों से वो एक्शन, ड्रामा से लेकर कॉमेडी में भी अपना हाथ आजमा चुके थे। इसके बाद साल बॉर्डर और फिर धड़कन ने तो सुनील शेट्टी के करियर को एक नई उंचाई दी। बॉर्डर में धरती माँ के लिए बोला गया उनका डायलॉग हो या धड़कन में एक प्रेमी। सुनील शेट्टी ने एक्टिंग का स्तर बहुत ऊँचा कर दिया था।

    ये वो हीरो बन चुके थे जो एक्शन हीरो, एक देशभक्त, और एक प्रेमी की मिसाल बन चुके थे। ना तो बाकि स्टार्स की तरह इनके कोई नखरे थे और न ही रोल को लेकर किनकिन। सुनील अपना काम करना जानते थे और आज भी कुछेक फिल्मों में ही नज़र आते हैं। लेकिन अपना काम धांसू तरीके से करते हैं।