भाई विक्की कौशल की गर्लफ्रेंड पर फ़िदा हो गए थे सनी कौशल, अब किया खुलासा

    भाई विक्की कौशल की गर्लफ्रेंड पर फ़िदा हो गए थे सनी कौशल

    भाई विक्की कौशल की गर्लफ्रेंड पर फ़िदा हो गए थे सनी कौशल, अब किया खुलासा

    विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने इंडस्ट्री में पैर जमाने शुरू कर दिए हैं। उन्हें अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड में काफी पसंद किया गया था। हाल में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म ‘भंगड़ा पा ले’ में भी उनकी परफॉरमेंस सराहनीय रही। अब सनी ने एक इंटरव्यू में अपने और भाई विक्की के साथ के रिश्ते के बारे में बताया। इस इंटरव्यू में सने ने ये भी बता दिया कि कैसे विक्की की गर्लफ्रेंड पर उन्हें क्रश था।

    हंगामा को दिए इंटरव्यू में जब सनी से पूछा गया कि क्या कभी उन्हें भाई विक्की कौशल की गर्लफ्रेंड पसंद आई हैं। इस पर सनी ने कहा कि उनकी एक गर्लफ्रेंड पर उन्हें क्रश था। लेकिन जब उन्हें पता नहीं था कि ये दोनों आपस में डेट कर रहे हैं। उन्होंने अपनी इस पसंद के बारे में कभी विक्की को नहीं बताया। आगे हंसते हुए सनी ने कहा कि अब विक्की को पता चलेगा। लेकिन अभी ये भी नहीं पता कि कौनसी वाली गर्लफ्रेंड पर क्रश था।

    भाई विक्की कौशल की गर्लफ्रेंड पर फ़िदा हो गए थे सनी कौशल, अब किया खुलासा

    कुछ समय पहले दिए एक इंटरव्यू में सनी ने ये भी बताया था कि उन्हें बहोत गर्व होता है जब लोग उन्हें विक्की कौशल के भाई के नाम से जानते हैं। लेकिन वो खुद का नाम खुद कमाना चाहते हैं। आगे आने वाले दिनों में विक्की कबीर खान के डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज ‘द फॉरगॉटन आर्मी: आज़ादी के लिए’ में नज़र आयेंगे।