सुपर डांसर 4 के सेट पर ऋषि कपूर को याद कर भावुक हो गई नीतू कपूर, देखिये वीडियो

    सुपर डांसर 4 के सेट पर ऋषि कपूर को याद कर भावुक हो गई नीतू कपूर

    सुपर डांसर 4 के सेट पर ऋषि कपूर को याद कर भावुक हो गई नीतू कपूर, देखिये वीडियो

    सुपर डांसर 4 के सेट पर इस बार नीतू कपूर बतौर गेस्ट बनकर आने वाली हैं। ये एपिसोड नीतू कपूर और ऋषि कपूर की सदाबाहर जोड़ी को डेडीकेट किया जायेगा।  इस खास वीकेंड के कुछ प्रोमोज सामने आये हैं जिसमें गेस्ट बन कर पहुंची एक्ट्रेस के सामने उनके ही सुपरहिट गानों पर कंटेस्टेंट परफॉर्म करते देखे जा सकते हैं। लेकिन अंत में जब इस जोड़ी को श्रद्धांजलि दी जाती है तो एक्ट्रेस भावुक हो जाती हैं। शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर और अनुराग बासु उन्हें गले लगाकर उनकी हिम्मत बढाते देखे जा सकते।

    इस एपिसोड में रणबीर कपूर भी फोन से कंटेस्टेंट अंशिका से बात करते हैं। आगे बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए नीतू कपूर ने कहा कि उन्हें कभी इतना खूबसूरत ट्रिब्यूट देते नहीं देखा गया है।

    बता दें, 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर का मुंबई के एक निजी हॉस्पिटल में निधन हो गया था। ऋषि कैंसर से पीड़ित थे। लंबी लड़ाई के बाद भी खुद को बचा नहीं पाए। लेकिन वो आज भी अपनी फिल्मों के जरिये याद किये जाते हैं। उनके शानदार काम को हमेशा पसंद किया जाता रहेगा।